ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिविल अस्पताल में मौत के बाद भी करना पड़ता है इंतजार, शव वाहन तो मिला पर चालक नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सिविल अस्पताल में मौत के बाद भी करना पड़ता है इंतजार, शव वाहन तो मिला पर चालक नहीं

By Om Prakash Verma
Published: June 4, 2023
Share
सिविल अस्पताल में मौत के बाद भी करना पड़ता है इंतजार, शव वाहन तो मिला पर चालक नहीं
सिविल अस्पताल में मौत के बाद भी करना पड़ता है इंतजार, शव वाहन तो मिला पर चालक नहीं
SHARE

जगदलपुर। जगदलपुर से करीब 40 किमी दूर भानपुरी का सिविल अस्पताल। यहां मौत के बाद भी शवों को घर पहुंचने का इंतजार करना पड़ता है। विधायक चंदन कश्यप ने अस्पताल को शव वाहन तो दान कर दिया, लेकिन उसे चलाने के लिए ड्राइवर आज तक नहीं मिला। इसके कारण शवों को ले जाने के लिए मुख्यालय से वाहन बुलाया जाता है। इसके इंतजार में घंटों लग जाते हैं। जिसके परिजन सक्षम हैं, वे बैलगाड़ी या प्राइवेट वाहन मंगाते हैं और फिर शव ले जाकर उसका अंतिम संस्कार करते हैं।

विधायक ने दान में दिया था शव वाहन
दरअसल, नारायणपुर से विधायक चंदन कश्यप ने करीब छह-सात माह पहले भानपुरी के सिविल अस्पताल को शव वाहन दान किया था। इसके बाद से वाहन अस्पताल परिसर में ही खड़ा हुआ है। उसे चलाने के लिए अब तक किसी भी ड्राइवर की नियुक्ति नहीं किया जा सकी है। 50 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में जब किसी मरीज की मौत हो जाती है तो जगदलपुर से शव वाहन को बुलाया जाता है। उसे आने में दो घंटे तक लग जाते हैं, तब तक परिजन शव लिए इंतजार करते रहते हैं।

35 किमी दूर कोंडागांव से मंगवाना पड़ता है वाहन
वाहन चालकों का कहना रहता है की जब पोस्टमार्टम शुरू होता है, उस समय सूचना देने पर जगदलपुर से निकलते हैं। कई बार जगदलपुर में शव वाहन नहीं होने के कारण लोहड़ीगुड़ा से भानपुरी के लिए भेजा जाता है। अगर वहां का वाहन भी व्यस्त है तो भानपुरी से करीब 35 किमी दूर कोंडागांव से शव वाहन को बुलवाया जाता है। हालांकि अस्पताल प्रभारी का कहना है की शव वाहन को चलाने के लिए ड्राइवर नहीं होने के कारण हाट बाजार से दो-तीन बाद चालकों को बुलवाया गया है।

बैलगाड़ी, निजी वाहन पर निर्भर क्षेत्र के लोग
भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल महामंत्री भानपुरी के रामप्रसाद मौर्य ने बताया की 18 दिसंबर 2022 को विधायक चंदन कश्यप के द्वारा तो शव वाहन देकर फोटो खिंचवा लिए, लेकिन इसको चलाने के लिए अबतक एक भी ड्राइवर की व्यवस्था नहीं कर पाए। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। किसी की भी मृत्यु होने पर क्षेत्र के लोग बैलगाड़ी से लेकर निजी वाहन के अलावा जगदलपुर से आने वाले वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। यह काफी विडंबना की बात है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द ड्राइवर की नियुक्ति करनी चाहिए।

CM भूपेश बघेल ने PM नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र… छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास की लक्ष्य पूर्ति की ओर आकृष्ट किया ध्यान
पंजाब में सिद्धू के बाद अब राजस्थान में पायलट भरेंगे उड़ान? गहलोत के बयान से मिले संकेत
Breaking News : दुर्ग रेंज के 56 प्रधान आरक्षक बनेंगे एएसआई, आईजी गर्ग ने जारी की सूची
Gustakhi Maaf: हथेली की रेखाओं में मंदिर का अक्स
सुको की रोक के बावजूद एमसीडी की कार्रवाई जारी, निगम ने कहा- अभी तक नहीं मिला आदेश, उधर ओवैसी की धमकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्रह्माकुमारी में मम्मा सम बने पवित्रता का तेजोमय सूर्य 21 दिवसीय तपस्या कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्माकुमारी में मम्मा सम बने पवित्रता का तेजोमय सूर्य 21 दिवसीय तपस्या कार्यक्रम की शुरुआत
Next Article CG Crime : अंगूठी में दिव्य शक्तियां भरने का झांसा देकर सर्राफा कारोबारी से ठगी, अंगूठी निगलकर भागे.. दिल्ली से पकड़ाए शातिर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?