ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : अंगूठी में दिव्य शक्तियां भरने का झांसा देकर सर्राफा कारोबारी से ठगी, अंगूठी निगलकर भागे.. दिल्ली से पकड़ाए शातिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedRaipur

CG Crime : अंगूठी में दिव्य शक्तियां भरने का झांसा देकर सर्राफा कारोबारी से ठगी, अंगूठी निगलकर भागे.. दिल्ली से पकड़ाए शातिर

By Mohan Rao
Published: June 4, 2023
Share
साधूभेष धारी ठग गिरफ्तार
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में भगवाधारी साधू के भेष में घूमकर ठगी करने वाले शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रायपुर के एक सर्राफा कारोबारी की अंगूठी में दिव्य शक्तियों भरने का झांसा दिया और पलक झपकते ही अंगूठी निगल ली। इसके बाद व्यापारी को झांसा देकर भाग गए। व्यापारी की शिकायत के बाद पुलिस ने ठगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। रायपुर की पुलिस दो ठगों को पकड़ने गई और उनके हाथ 4 ठग लगे जो देशभर में इसी तरह से सर्राफा कारोबारियों को चूना लगाते थे।

दरअसल साधू के भेष में यह ठग सर्राफा कारोबारियों को ही निशाना बनाते थे। रायपुर के बूढ़ापारा स्थित राज्यश्री ज्वेलरी के संचालक उमेश माथुर ने इस संबंध में शिकायत दर्ल कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उसकी दुकान पर दो साधू पहुंचे। इन लोगों ने पहले तो कुछ ट्रिक दिखाए और अपने आप को सिद्ध पुरुष जैसा दिखाया। ज्वेलरी संचालक इनके झांसे में आ गया। इसके बाद इन लोगों ने कहा कि बच्चा तुमने जो सोने की अंगूठी पहन रखी है उसमें हम दिव्य शक्तियां भर देंगे।

साधुओं के झांसे में आए ज्वेलरी संचालक ने अंगूठी उतारकर उनके  हाथ में रख दी। देखते ही देखते अंगूठी को साधू ने निगल लिया। व्यापारी ने जब अंगूठी के बारे में पूछा तो उसने मुंह खोलकर दिखा दिया। अंगूठी गायब थी। जब कारोबारी ने अपनी अंगूठी मांगी तो साधू ने कहा पेटकाटकर निकालना होगा। यह कहते हुए दोनों वहां से भाग गए। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साधुओं की तलाश शुरू की। पुलिस ने अपनी जांच की शुरुआत उसी दुकान से की जहां से ठगों ने कांड किया।

सीसी टीवी फुटेज जांच करने पर पता चला कि साधूभेषधारी रायपुर से ट्रेन में बैठकर दिल्ली चले गए हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची और स्टेशन के बाहर की इन ठगों को पकड़ लिया। रायपुर पुलिस दो ठगों को पकड़ने दिल्ली गई थी लेकिन उनके हाथ चार ठग आ गए। पुलिस ने मीथन नाथ, कलवीर उर्फ कुलबीर नाथ, संजूनाथ और लखविन्दर नाथ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से रायपुर के कारोबारी से ठगी गई 45 हजार अंगूठी भी बरामद कर ली है।

गांजा तस्करों को 15 साल के कठोर कारावास की सजा, एनसीबी ने आरोपियों का दिलाई सजा, डेढ़ लाख का जुर्माना भी लगा
कई मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का विकल्प बन सकता है कंसीलर, जानिए तरीके
महिला क्रिकेटर्स की बल्ले-बल्ले : बीसीसीआई ने बढ़ाई फीस… एक फर्स्ट-क्लास और वनडे के लिए मिलेंगे 50 हजार
पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी ने कहा तय समय सीमा पर आरंभ कराएं ओवरब्रिज… लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई… एनएच के गड्ढों को ठीक किए जाने के लिए निर्देश
13th Brics Summit: हमारे पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिविल अस्पताल में मौत के बाद भी करना पड़ता है इंतजार, शव वाहन तो मिला पर चालक नहीं सिविल अस्पताल में मौत के बाद भी करना पड़ता है इंतजार, शव वाहन तो मिला पर चालक नहीं
Next Article निगम ने की विश्व पर्यावरण दिवस पर 'आओ लगाए एक पौधा' कार्यक्रम में लोगो से अपनी भागीदारी निभाने की अपील निगम ने की विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘आओ लगाए एक पौधा’ कार्यक्रम में लोगो से अपनी भागीदारी निभाने की अपील

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?