ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शैतानी या लापरवाही: फिर बहा 90 हजार क्यूबिक मीटर पानी, एफआईआर दर्ज, दो लोगों को नोटिस जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

शैतानी या लापरवाही: फिर बहा 90 हजार क्यूबिक मीटर पानी, एफआईआर दर्ज, दो लोगों को नोटिस जारी

By Om Prakash Verma
Published: June 3, 2023
Share
शैतानी या लापरवाही: फिर बहा 90 हजार क्यूबिक मीटर पानी, एफआईआर दर्ज, दो लोगों को नोटिस जारी
शैतानी या लापरवाही: फिर बहा 90 हजार क्यूबिक मीटर पानी, एफआईआर दर्ज, दो लोगों को नोटिस जारी
SHARE

राजनांदगांव। कांकेर के जलाशय घटना के बाद राजनांदगांव में भी फिर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जल संसाधन विभाग ने 31 मई को अज्ञात व्यक्तियों की ओर से राजनांदगांव जिले के मोहारा एनीकट के पांच गेट खोले जाने की घटना पर बसंतपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इतना ही नहीं विभाग ने टाइमकीपर एवं नगर निगम के वॉचमैन को शो-कॉज नोटिस भी जारी किया है। फिलहाल, मोहारा एनीकट में अभी 74 प्रतिशत जल भरा है, जो राजनांदगांव शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए पर्याप्त है।

अज्ञात व्यक्तियों की ओर से गेट खोले जाने से लगभग 4-5 घंटा गेट से पानी बह गया, जिससे एनीकट में लगभग 15 सेंटीमीटर पानी का स्तर कम हो गया। वहीं करीब 90 हजार क्यूबिक मीटर पानी फालतू में बह गया। जल संसाधन विभाग को गेट खोले जाने की सूचना मिलते ही तुरंत गेट को बंद कराया गया।

जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के कार्यपालन अभियंता ने घटना की जांच प्रतिवेदन में बताया है कि विगत 31 मई को अज्ञात व्यक्तियों ने मोहारा एनीकट के पांच गेट खोल दिए गए थे। गेट खोले जाने के पूर्व मोहारा एनीकट में 1.26 मिलियन घनमीटर जल का भराव था। एनीकट के गेट की एक चाबी जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के संबंधित कर्मचारी टाइमकीपर एवं एक चाबी राजनांदगांव नगर निगम के कर्मचारी वॉचमैन के पास रहती है। इन दोनों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी ने घटना के संबंध में 31 मई को ही थाना प्रभारी बसंतपुर, राजनांदगांव को एफ.आई.आर. (प्रारंभिक सूचना रिपोर्ट) दर्ज कराई है। साथ ही 1 जून को ऑनलाइन एफ.आई.आर. (क्रमांक 0266, दिनांक 01.06.2023) भी थाना प्रभारी बसंतपुर, राजनांदगांव को दर्ज कराया गया है। वर्तमान में मोहारा एनीकट में 74 प्रतिशत जल भराव है। इससे राजनांदगांव शहर के पेयजल आपूर्ति में कोई कमी नहीं है।

घटना के संबंध में राजनांदगांव में खनिज विभाग के उप संचालक से भी प्रतिवेदन लिया गया है। खनिज विभाग के प्रतिवेदन के अनुसार संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है जिसमें अधिकांशत: क्षेत्र में पानी भरा पाया गया। उस क्षेत्र में अवैध खनिज रेत का उत्खनन नहीं होना पाया गया। खनिज अमले ने संबंधित क्षेत्र की सतत निगरानी की जा रही है।

राजनांदगांव नगर निगम के आयुक्त से भी इस संबंध में प्रतिवेदन लिया गया है। आयुक्त के प्रतिवेदन के अनुसार, मोहारा प्लांट इंचार्ज एवं शिफ्ट इंचार्ज से घटना का स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही सिटी एसपी राजनांदगांव को रात्रिकालीन पुलिस पेट्रोलिंग कराने के संबंध में पत्र भेजा गया है। एनीकट में रात्रिकालीन निगरानी के लिए तीन पालियों में दो-दो कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। एनीकट के आसपास अंधेरा होने के कारण 250 वॉट का लाइट लगाया गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों को सतत निरीक्षण के लिए निर्देश दिया गया है।

आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने कगीसो रबाडा
सीबीएसई बोर्ड : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीबीएसई का बड़ा एलान, परीक्षा में मिलेगी यह राहत
कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, सरकारी नौकरियों में 40 फीसदी आरक्षण का वादा
क्या भाभीजी के पापड़ खाकर कोरोना से ठीक हुए लोग? शिवसेना के सवाल पर भाजपा का पलटवार
डीईओ की कार्रवाई: मंगल को तीन शिक्षकों का हो गया अमंगल, लापरवाही पड़ी भारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सली और सुरक्षाबल संग मुठभेड़, तीन-चार नक्सलियों को गोली लगने का दावा, सर्च ऑपरेशन जारी
Next Article बालासोर ट्रेन हादसे के बाद सुरक्षा पर जोर, 2024 तक सभी ट्रेनों में स्थापित होगा कवच… जानिए क्या है कवच प्रणाली
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?