ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीबीएसई बोर्ड : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीबीएसई का बड़ा एलान, परीक्षा में मिलेगी यह राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सीबीएसई बोर्ड : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीबीएसई का बड़ा एलान, परीक्षा में मिलेगी यह राहत

By @dmin
Published: April 1, 2021
Share
CBSE will declare 10th, 12th board exam results by July 15
CBSE will declare 10th, 12th board exam results by July 15
SHARE

एजुकेशन डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मई, 2021 से शुरू होने जा रही हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जहां एक ओर विशेषज्ञों ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर चिंता जाहिर की है। वहीं, दूसरी सीबीएसई ने छात्रों को बड़ी छूट देने का एलान किया है। सीबीएसई की ओर से कोरोना पॉजिटिव छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी छूट देने का एलान किया है।
हाल ही देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढऩे लगे हैं। इसी बीच सीबीएसई बोर्ड के छात्र-छात्राएं अपनी प्रायोगिक परीक्षाओं में व्यस्त हैं। ऐसे में बोर्ड ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला करते हुए छात्रों को प्रायोगिक परीक्षाओं में राहत देने की घोषणा की है।  

सीबीएसई की पहल से बचेगा एक साल
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चार मई, 2021 शुरू होंगी। फिलहाल, विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी बीच बोर्ड ने छात्रों का एक साल बर्बाद होने से बचाने के लिए एक अहम निर्णय किया है। बोर्ड की ओर से कोरोना संक्रमित छात्रों को प्रायोगिक परीक्षाओं में पूरी छूट दिए जाने का एलान किया गया है। 
 
लिखित परीक्षा के बाद दे सकेंगे प्रायोगिक परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड ने अभिभावकों की चिंताओं और विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया है कि जो भी विद्यार्थी अभी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण प्रायोगिक कक्षाओं में भाग ले पाने में असमर्थ हैं, उन्हें प्रायोगिक परीक्षाओं में बैठने के लिए एक और विशेष अवसर दिया जाएगा। संक्रमित पाए गए छात्र-छात्राएं अप्रैल, 2021 में या फिर लिखित परीक्षाओं के बाद प्रायोगिक परीक्षाएं दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी कोविड-19 की पॉजिटिव जांच रिपोर्ट स्कूल में जमा करवानी होगी। इसके आधार पर ही उन्हें परीक्षा में राहत प्रदान की जाएगी। 
 
विशेषज्ञ बोले, होम बोर्ड परीक्षा का हो आयोजन 
उधर, दूसरी ओर देशभर में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के नए मामलों को लेकर विशेषज्ञ और शिक्षाविदों ने सीबीएसई बोर्ड को इस बार होम बोर्ड परीक्षाएं कराने का सुझाव दिया है। विशेषज्ञों को कहना है कि बोर्ड को ऐसा इंतजाम करना चाहिए ताकि छात्र घर बैठे हुए बोर्ड परीक्षाएं दे सकें। इससे लाखों छात्रों के अमूल्य जीवन को संकट में डालने से बचाया जा सकेगा।  

शैक्षणिक सत्र के लिए बहुत ज्यादा देरी होगी 
वहीं, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि 2020-2021 का शैक्षणिक सत्र पहले से ही तीन महीने की देरी से चल रहा है। ऐसे में अगर परीक्षाएं किन्हीं कारणवश टालनी पड़ जाए तो अगले शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के लिए बहुत ज्यादा देरी हो जाएगी। ऐसा करना बेहद मुश्किल है। ऐसे में हमें अभी से ही वैकल्पिक व्यवस्था की ओर ध्यान देना होगा। साथ ही परीक्षा केंद्र बढ़ाने और परीक्षा का समय घटाने जैसे उपाय किए जा सकते हैं। 

कोविड प्रोटोकॉल की पालना जरूरी
इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर छात्रों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य तौर पर करना होगा। पढ़ाई या परीक्षा का तनाव नहीं लेना चाहिए। वे पृथकवास और स्व-संगरोध नियमों का पालन जरूर करें। पूरी तरह से स्वस्थ हो जाने के बाद ही उनके लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Gustakhi Maaf: गलती किसी की, सजा किसी को
एनवी रमन्ना होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, चीफ जस्टिस बोबडे ने सरकार को भेजी सिफारिश
मकर संक्रान्ति पर रामचुवा में हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
पौधों का वितरण नहीं उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ले पार्षद – महापौर शशि सिन्हा
बड़ी खबर: हार्डकोर नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद बरामद हुआ महेंद्र कर्मा के पीएसओ का एके 47
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मानवता शर्मसार: समाज का झकझोर देने वाला रवैया, उठा देगी इंसानियत पर से भरोसा, जाने क्यों मानवता शर्मसार: समाज का झकझोर देने वाला रवैया, उठा देगी इंसानियत पर से भरोसा, जाने क्यों
Next Article Achievement of Durg district on vaccination: 216000 people have आज से 45 प्लस वालों को टीका, सेक्टर 5 संत विजय ऑडिटोरियम में लगाया गया शिविर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?