ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क हादसे में घायल शख्स की मौत के बाद डॉक्टर पर लगा किडनी चोरी का आरोप, जांच के लिए कब्र खोदकर निकाली लाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

सड़क हादसे में घायल शख्स की मौत के बाद डॉक्टर पर लगा किडनी चोरी का आरोप, जांच के लिए कब्र खोदकर निकाली लाश

By Mohan Rao
Published: May 18, 2023
Share
लाश निकलने कब्र खोदते लोग
SHARE

बिलासपुर Bilaspur. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले एक डॉक्टर पर किडनी चोरी का आरोप लगा है। यहां सड़क हादसे में घायल शख्स की मौत के बाद बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने मृतक के पेट के पास चीरा का निशान देखकर किडनी चोरी आशंका जताई है। इस मामले में पुलिस से सहयोग नहीं मिलने पर परिजनों ने कलेक्टर व एसपी के पास शिकायत दर्ज कराई। कलेक्टर के निर्देश पर कब्र खोदकर शव को निकाला गया और पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा हो पाएगा।

बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र केग्राम सोनलोहर्सी के सोमदास मानिकपुरी ने कलेक्टर के पास शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल को उसके पिता धरमदास मानिकपुरी भाई के साथ कार्ड बांटने जा रहे थे। सावरिया डेरा के पास कार की टक्कर से पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज कराने के लिए पामगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

बिलासपुर के प्रथम हॉस्पिटल में दोनों का इलाज चल रहा था। इस बीच उनके पिता की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। 21 अप्रैल को अस्पताल के डॉक्टर रजनीश पाण्डेय ने उनके पिता की मौत होने की जानकारी दी। पिता की मौत के बाद डॉक्टरों ने इससे संबंधित किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं दिए। न ही उनके पिता का पोस्टमार्टम कराया गया। शव को लाने के बाद जब अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी तक शव के पेट के पास चीरा देखकर उन्हें कुछ शंका हुई।

इसके बाद सोमदास ने थाने पहुंचकर पिता की किडनी निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस थाने से रिस्पांस नहीं मिलने पर इसकी शिकायत एसपी व कलेक्टर को की गई। कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लिया और शव को निकालकर पीएम कराने का निर्देश दिया। कलेक्टर के निर्देश के बाद शव को कब्र से निकालकर पीएम के लिए भेजा गया। अब पुलिस व परिजनों को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट हो पाएगा कि किडनी निकाली गई है नहीं।

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा ने किया छात्रावासों का निरीक्षण, कहा निर्माण में गुणवत्ता का रखें ध्यान
Bihar Assembly Elections : एनडीए ने जारी किया संकल्प पत्र, एक करोड़ नौकरियों सहित यह है इनकी घोषणाएं
केंद्रीय कैबिनेट का फैसला: इन्फ्रा और विकास कार्यों की फंडिंग के लिए बनेगा नया बैंक
गुस्ताखी माफ़: सर्टिफिकेट के दलदल में धंसा भारतीय तंत्र
घुटनों को मजबूती देने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, रोजाना करें अभ्यास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व उच्च रक्तचाप दिवस: उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) को नजरअंदाज न करें, हो सकती है कई गंभीर बीमारियां विश्व उच्च रक्तचाप दिवस: उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) को नजरअंदाज न करें, हो सकती है कई गंभीर बीमारियां
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: नेता और अफसरों से बैर क्यों?

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?