ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: नेता और अफसरों से बैर क्यों?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: नेता और अफसरों से बैर क्यों?

By Om Prakash Verma
Published: May 18, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
प्रदेश के कुछ नेताओं और अफसरों के बच्चों ने जब पीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की तो विपक्ष के पेट में दर्द उठ गया। चुनावी वर्ष में यह दर्द लाजिमी भी था। बयानबाजी शुरू भी हो गई। आरोप लगाया गया कि सेटिंग के कारण नेताओं और अफसरों के बच्चे पीएससी की वैतरणी पार कर गए। ये बचकानी बातें हैं। इसके पीछे संभवत: वही मानसिकता काम कर रही है जिसका मानना है कि नेता और अफसर मुफ्त में ऐश करते हैं। अगर ऐसा ही है तो नेता बनकर दिखाओ, अफसरी हासिल करके बताओ। आम धारणा के विपरीत ये दोनों ही कार्य कड़ी मेहनत और कठिन तपस्या से सिद्ध हो पाते हैं। दोनों में सालों की मेहनत लगती है। नेता की अपनी क्वालिफिकेशन चाहे जो हो, पर वह इतना जागरूक और जानकार तो होता ही है कि अपने आसपास की दुनिया से बेहतर जुड़ा होता है। वह देख रहा है कि इंजीनियरिंग, सीए-सीएमए और मेडिकल के सपने लिए बच्चे किसी तरह दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उसे पता है कि सरकारी मुलाजिम बनने से अच्छा कोई तरीका नहीं है सेटल हो जाने का। उसके सपने ज्यादा रिएलिस्टिक होते हैं। वह अपने बच्चों को बताते हैं कि बच्चा यूपीएससी और पीएससी की तैयारी करो। प्रशासनिक सेवा में जिम्मेदारी भी मिलेगी, जनसेवा का मौका भी मिलेगा और लाइफ भी सेटल होगी। दिल में उद्यमिता की कोई कसक हो तो उसे पत्नी के नाम पर, मां के नाम पर भी किया जा सकता है। बिहार और यूपी में यह जागरूकता काफी पहले आ गई थी। पंजाब, हरियाणा, प।बंगाल, केरल, तमिलनाडु में सेना और पुलिस की नौकरी को लेकर भी ऐसा ही जज्बा है। यही सच्चाई है। पर चुनावी राजनीति में सच्चाई वह नहीं होती, जो सच होती है। इसमें सच्चाई वह होती है जिसमें जनता यकीन करना चाहे। उसे विश्वसनीय ढंग से कहने की कला ही राजनीति में सफलता की कुंजी है। यही कारण है कि कुछ लोगों को आज भी भाजपा बढ़ती हुई दिखाई दे रही है जबकि हकीकत यह है कि पिछले पांच साल में हुए 16 राज्यों के चुनावों में से केवल 6 में ही भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज हो पाई है। 9 राज्यों में वह सहयोगी पार्टियों की बदौलत सत्ता में है। इसीलिए जब भाजपा ने पीएससी घोटाले की तरफ इशारा किया तो बहुत सारे लोगों ने इसपर यकीन भी कर लिया। कुछ लोगों ने ट्वीट किया तो नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर गढ़े गए समाचारों की बाढ़ आ गई। इसीलिए मुख्यमंत्री को हर काम छोड़कर पहले इस बवाल पर बोलना पड़ा। उन्होंने दो-टूक कह दिया कि नेता या अफसर का बेटा होना कोई अपराध नहीं है। यदि विपक्ष के पास घोटाले का सबूत है तो उसे सामने लाए, अन्यथा होनहारों और उनकी मेहनत का अपमान करना बंद करे। एक जुमले में उन्होंने नेताओं और अफसरों का दिल जीत लिया।

37 नक्सलियों के सरेंडर पर बोले सीएम साय- बस्तर की धरती अब शांति, स्थिरता और विकास की ओर मजबूती से अग्रसर
Big Breaking : बेरोजगारी भत्ते पर सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा… ट्वीट कर कही यह बात
एक ही परिवार के चार लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार, खाना खाने के बाद बिगड़ी सभी की तबीयत
नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास
फिर शुरू होगा आईपीएल : जारी होंगी नई तारीखें… भारत-पाक संघर्ष विराम के बाद सामने आई गुड न्यूज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़क हादसे में घायल शख्स की मौत के बाद डॉक्टर पर लगा किडनी चोरी का आरोप, जांच के लिए कब्र खोदकर निकाली लाश
Next Article छत्तीसगढ़ में चिलचिलती धूप के साथ गर्मी पूरे शबाब पर, लू से बचने बरतें ये सावधानियां छत्तीसगढ़ में चिलचिलती धूप के साथ गर्मी पूरे शबाब पर, लू से बचने बरतें ये सावधानियां

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?