बालोद Balod. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हाथियों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को शौच के लिए निकली बुजुर्ग महिला को दंतेल हाथी ने कुचल कर मार डाला। मृतक महिला का नाम गीताबाई (60) बताया जा रहा है। घटना के बाद वन विभाग अलर्ट पर है और लोगों को घरों से न निकलने की अपील कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के डौंडी वन क्षेत्र में मंगलवार की सुबह 5 बजे बुजुर्ग महिला गीता बाई अपने घर से निकली। अभी वह खेतों की ओर पहुंची थी कि हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने महिला को पहले सूंड से लपेट कर पटका उसके बाद उसे कुचल दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने जंगल में सर्चिंग शुरू कर दी है। वहीं वन विभाग ने लोगों से कहा है कि अकेले घर से न निकले और सावधानी बरते। इधर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।