ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘भूपेश बघेल निवास’: यहां के किसान ने सीएम के नाम किया अपना घर, मुख्यमंत्री ने कहा-वादा है भरोसा बरकरार रहेगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

‘भूपेश बघेल निवास’: यहां के किसान ने सीएम के नाम किया अपना घर, मुख्यमंत्री ने कहा-वादा है भरोसा बरकरार रहेगा

By Om Prakash Verma
Published: May 16, 2023
Share
'भूपेश बघेल निवास': यहां के किसान ने सीएम के नाम किया अपना घर, मुख्यमंत्री ने कहा-वादा है भरोसा बरकरार रहेगा
'भूपेश बघेल निवास': यहां के किसान ने सीएम के नाम किया अपना घर, मुख्यमंत्री ने कहा-वादा है भरोसा बरकरार रहेगा
SHARE

धमतरी। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सरकारी निवास है। दूसरा दुर्ग जिले के पाटन में है, जो उनका खुद का आवास है। लेकिन धमतरी जिले में भी ‘भूपेश बघेल निवास’ है। जिसे बहुत कम लोग जानते हैं। यह निवास एक किसान का घर है, जिस पर उसने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम लिखवा दिया है। किसान ने इसकी वजह भी बताई है। फिलहाल उनका निवास सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तस्वीरें सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसके के लिए किसान का आभार जताया है।

योजना में पांच लाख का कर्ज हुआ था माफ
दरअसल, यह सारा मामला धमतरी जिले के भोयना गांव का है। प्रदेश में भूपेश बघेल सरकार बनते ही किसानों के कर्जमाफी की घोषणा की गई थी। इस योजना में भोयना गांव के किसान बलराम देवांगन को भी लाभ मिला है। योजना के तहत उनका करीब पांच लाख रुपये का कर्ज माफ किया गया। कर्जमाफी के रुपयों से किसान बलराम देवागंन अपने सपने को पूरा करने के लिए तीन कमरों का मकान बनवाना शुरू किया, लेकिन कोरोना काल में उनकी मौत हो गई। इससे उनका सपना अधूरा रह गया।

मकान बनवाने के दौरान बीच में हुआ निधन
किसान के भाई अशोक कुमार बताते हैं कि बलराम इस मकान को बनवाकर इसका नाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रखना चाहते थे। इस बीच अचानक उनकी मौत हो गई। ऐसे में भाई बलराम की अंतिम इच्छा अधूरी रह गई। इसे पूरा करने के लिए पूरा परिवार एक साथ आ गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए तीन कमरे के अधूरे मकान का निर्माण पूरा कराया। मकान बनने के बाद अब उनके परिवार के सदस्यों ने इसका नाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निवास रखा है। इसके बाद यह मकान पूरे प्रदेश में चर्चित हो गया है।

किसान पर बड़ा कर्जा था, माफी से मिली थी राहत
किसान अशोक कुमार ने बताया कि, राजीव गांधी न्याय योजना के तहत बोनस की राशि भी उन्हे लगातार मिल रही है। इसके अलावा सरकार की गोबर खरीदी योजना के तहत गोबर भी बेच रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। परिवार के मुताबिक किसान बलराम देवांगन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। तीनों भाइयों को मिलाकर करीब 15 एकड़ जमीन है। इनमें अकेले बलराम के पास करीब चार एकड़ से अधिक जमीन है। खेती किसानी कार्य में काफी कर्जा था। कर्जामाफी से उन्हे बड़ी राहत मिली थी।

अशोक कुमार देवांगन जी के इस प्यार के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं.

आपके भाई स्व. बलराम देवांगन जी को विनम्र श्रद्धांजलि.
वादा है कि भरोसा बरकरार रहेगा. pic.twitter.com/11eixzP0qU

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 16, 2023

मुख्यमंत्री ने कहा- भरोसा बरकरार रहेगा
दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर किसान के प्रति आभार जताया है। उन्होंने मृत किसान बलराम देवांगन को श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि, अशोक कुमार देवांगन जी के इस प्यार के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। आपके भाई स्व. बलराम देवांगन जी को विनम्र श्रद्धांजलि। वादा है कि भरोसा बरकरार रहेगा।

पिकअप की ठोकर से सरपंच दंपती की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Breaking News : 7 मई घोषित होंगे सीजी बोर्ड के परिणाम, सीएम साय करेंगे 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की आदिम जाति कल्याण विभाग के काम-काज की गहन समीक्षा, कहा- बस्तर अंचल में वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण का विशेष अभियान चलाएं
दुर्ग शहर में कुष्ठ उन्मूलन शिविर का आयोजन, विधायक वोरा ने कहा कुष्ठ रोग के प्रति जन जागरूकता आवश्यक
कोरोना का कहर: श्मशानों पर लगी रही कतार, एक दिन में 18 शवों का हुआ अंतिम संस्कार, कम पड़ गई लकड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Balod : शौच के लिए निकली बुजुर्ग महिला को दंतेल हाथी ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम
Next Article Korba : बगदेवा की SECL खदान में ब्लास्ट, ऑपरेटर सहित दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?