ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शून्य से नीचे पहुंची थोक महंगाई दर, खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी कमी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

शून्य से नीचे पहुंची थोक महंगाई दर, खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी कमी

By Om Prakash Verma
Published: May 15, 2023
Share
शून्य से नीचे पहुंची थोक महंगाई दर, खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी कमी
शून्य से नीचे पहुंची थोक महंगाई दर, खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी कमी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत की थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) मुद्रास्फीति इस साल अप्रैल में घटकर -0.92 प्रतिशत रह गई, जो इस साल मार्च में 1.34 प्रतिशत थी। थोक मूल्य सूचकांक आधारित खाद्य मुद्रास्फीति अप्रैल में घटकर 0.17 प्रतिशत पर आ गई, जो मार्च में 2.32 प्रतिशत थी। थोक मूल्य सूचकांक आधारित खाद्य तेलों की मुद्रास्फीति अप्रैल में शून्य से 25.91 प्रतिशत नीचे रही जबकि थोक मूल्य सूचकांक आधारित वस्तुओं की मुद्रास्फीति इसी अवधि में 1.60 प्रतिशत रही।

ईंधन की कीमतों में कमी, खाद्य पदार्थों और खनिज तेलों की कीमतों में भी राहत
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार ईंधन, बिजली और विनिर्मित उत्पादों की थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल में क्रमश: 0.93 प्रतिशत और -2.42 प्रतिशत रही। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में गिरावट बुनियादी धातुओं, खाद्य उत्पादों, खनिज तेलों, कपड़ा, गैर-खाद्य वस्तुओं, रसायन और रासायनिक उत्पादों, रबर और रबर उत्पादों और कागज और कागज उत्पादों की कीमतों में गिरावट के कारण आई है।

खुदरा मुद्रास्फीति 18 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है
बता दें कि सब्जियों तेलों और वसा की कीमतों में गिरावट के कारण अप्रैल में भारत में खुदरा मुद्रास्फीति भी घटकर 18 महीने के निचले स्तर 4.7 प्रतिशत पर आ गई है। फिलहाल यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 4-6 प्रतिशत के लक्ष्य के बीच है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति लगातार दूसरे महीने रिजर्व बैंक के दायरे में रही और यह छह प्रतिशत के स्तर से नीचे आ गई। मार्च 2023 में खुदरा मुद्रास्फीति 5.66 प्रतिशत थी।

चालू वित्त वर्ष में खुदरा मुद्रास्फीति 5.2 प्रतिशत रहने का अनुमान
सरकार ने रिजर्व बैंक से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि खुदरा मुद्रास्फीति दो प्रतिशत मार्जिन के साथ चार प्रतिशत पर बनी रहे। अप्रैल में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की हालिया बैठक के दौरान केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में वृद्धि रोक दी थी और चालू वित्त वर्ष में खुदरा मुद्रास्फीति 5.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

जहां से हुआ रामसेतु का निर्माण वहां पहुंचे पीएम मोदी, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कर रहे विशेष अनुष्ठान का पालन
विशेष: जन और धेनु के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति, जागरूकता का प्रतीक पर्व भी है हरेली
जशप्योर स्टॉल को मिली सराहना, महुआ को सुपरफूड के रूप में मिली नई पहचान
Corona in India: संक्रमितों की संख्या 14 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 49,931 मामले आए सामने
अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे में हुई अरशद वारसी की एंट्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM बघेल का बघेल का बड़ा बयान, कहा अब छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ईडी की कार्रवाई… बताई यह वजह
Next Article कृष्णा हायर सेकण्डरी स्कूल का परिणाम रहा शानदार, 90 फीसदी स्टूडेंट्स हुए सफल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?