ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेल हादसे की आतंकी साजिश? ट्रैक से खोले गए नट, 3 ट्रेनें भी गुजरीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रेल हादसे की आतंकी साजिश? ट्रैक से खोले गए नट, 3 ट्रेनें भी गुजरीं

By @dmin
Published: January 24, 2022
Share
रेल हादसा: कन्नूर-बंगलुरू एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, बाल-बाल बचे 2348 यात्री
रेल हादसा: कन्नूर-बंगलुरू एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, बाल-बाल बचे 2348 यात्री
SHARE

अयोध्या (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश सहित देश के 5 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों और गणतंत्र दिवस से ठीक पहले अयोध्या में कथित तौर पर एक बड़े रेल हादसे को अंजाम देने की आतंकी साजिश का मामला सामने आया है। हालांकि, इस हरकत के पीछे कौन था इसका अभी पता नहीं चल सका है। घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस के साथ ही रेलवे भी सतर्क हो गया है।

जानकारी के अनुसार, अयोध्या धाम के रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार देर रात रेलवे ट्रैक के 6 नट खुले मिले थे। रविवार सुबह जब तक रेलवे कर्मियों की नजर इस ओर पड़ी तब जाकर इस घटना का पता चला, तब तक कई प्रमुख ट्रेनें यहां से गुजर गईं। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में ट्रैक को सही कराया गया। इस घटना को आतंकी साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस घटना के बाद रेलवे अधिकारियों की ओर से रेल हादसे की आशंका व्यक्त करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के थाना अयोध्या कैंट एवं कोतवाली अयोध्या में तहरीर दी गई है। आरपीएफ ने बोल्ट चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फिलहाल इस मामले की संयुक्त जांच आरपीएफ और अयोध्या पुलिस कर रही है। जांच के बाद पता चल सकेगा कि नट-बोल्ट चोरी करने के पीछे क्या कारण है। रेलकर्मी हर सेक्शन पर सतर्क हैं।

पत्नी को पराए मर्द की बांहों में देख बौखलाया पति, मौके से भागे दोनों और सुबह हो गया यह कांड
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, भिलाई इकाई के तहत महिला चेम्बर की कार्यकारिणी घोषित…. सरोजनी पाणिग्रही बनी अध्यक्ष
राहुल गांधी के बाद क्या सोनिया की भी बदलेगी पेशी की तारीख? 8 जून को पूछताछ की संभावनाएं कम
Big Accident : बाइक सवार पिता-पुत्र व नातिन की मौत… गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद भवन में हुई सर्वदलीय बैठक, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष को दी एयर स्ट्राइक की पूरी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जान हथेली पर रखकर कार को यू-टर्न लिया, लोगों ने कहा- बहुत हैवी ड्राइवर, देखे वीडियो जान हथेली पर रखकर कार को यू-टर्न लिया, लोगों ने कहा- बहुत हैवी ड्राइवर, देखे वीडियो
Next Article छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की छटा दिखेगी राजपथ पर, कर सकते हैं मनपसंद झांकी का चयन छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की छटा दिखेगी राजपथ पर, कर सकते हैं मनपसंद झांकी का चयन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?