ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बार-बार की बहस से नाराज युवक ने अपने पिता की टंगिया मारकर की हत्या….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बार-बार की बहस से नाराज युवक ने अपने पिता की टंगिया मारकर की हत्या….

By @dmin
Published: August 5, 2022
Share
SHARE

रायपुर। रायपुर में एक युवक ने अपने पिता का खून कर दिया। बुधवार को वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ देर लाश के पास बैठा रहा। इसके बाद रिश्तेदारों को पिता की मौत की झूठी कहानी सुना दी। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तब जाकर युवक ने अपना गुनाह कबूलते हुए कहा कि, हां मैंने ही अपने पिता को मारा।

यह वारदात नरदहा इलाके की है। अशोक वर्मा (50) बीते चार-पांच सालों से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। अक्सर घरवालों से उनकी बहस हो जाया करती थी। 21 साल का बेटा देवेंद्र वर्मा भी अपने पिता से अक्सर झगड़ा करता था। बार-बार पिता की अजीब बातें उसे पसंद नहीं आती थीं।

पहले ही दिमागी रूप से परेशान चल रहे पिता ने बेटे को फिर से जली कटी बातें सुना दीं। देवेंद्र को यह बात पसंद नहीं आई। उसने पिता के साथ बहस बाजी शुरू कर दी, इस कदर अपना आपा खो दिया कि पिता को धक्का दे दिया। पिता ने विरोध करना चाहा तो पास रखी टांगिया उठाकर अपने पिता के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए।

हत्याकांड की जांच कर रही टीम ने बताया, टंगिया से पहला वार करने के बाद अशोक के सिर से निकला खून बिस्तर पर छटक पड़ा। युवक नहीं रुका उसने ताबड़तोड़ कई बार अपने पिता के सिर पर टंगिया से किए। चेहरे पर इतने जख्म हुए की होठ कटकर अलग हो गया, नाक टूट गई, एक आंख भी फूट गई । सिर का आधा हिस्सा बुरी तरह से कट गया और पूरे बिस्तर पर खून बिखर गया। फॉरेंसिक टीम बारीकी से हमले से जुड़े सबूत जुटा रही है।

पिता की हत्या कर देने के बाद देवेंद्र ने अपने चाचा ईश्वर वर्मा को कॉल किया। उसने कहा कि पिता की मौत हो गई है, जब ईश्वर वर्मा घर पहुंचे तो देवेंद्र ने कहानी सुना दी कि घर पर पिता अकेले थे बाहर से कोई व्यक्ति आया और धारदार हथियार से पिता पर हमला करके भाग गया।

यही जानकारी पुलिस को भी दी गई। मगर देवेंद्र की कहानी पुलिस के गले नहीं उतरी, पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो देवेंद्र ने कबूला कि उसने ही अपने पिता पर हमला किया था। देवेंद्र ने बताया कि वह अपने पिता की बातचीत से परेशान रहता था। इसी वजह से आवेश में आकर अपने पिता की जान ले ली।

थम रही कोरोना की रफ्तार, नए केस 30 हजार पार लेकिन एक्टिव मरीज 1 फीसदी से भी नीचे आए
छत्तीसगढ़ के 20 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य एवं प्रोत्साहन के लिए नारी शक्ति रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित…
हमारी 3 योजनाओं से किसानों के जीवन में आया बड़ा बदलाव : भूपेश बघेल
दिल्ली में करीब 200 कौवों की मौत, जांच के लिए भेजे गए सैंपल, पार्क आम लोगों के लिए बंद
एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों में चला सरप्राइज़ चेकिंग, धरे गए बेटिकट सैकड़ों यात्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जो बनना था वह बन गया, एक चाहत अभी बाकी है वह भी होगी पूरी-टीएस सिंहदेव गुजरात में गरजे छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव, बोले- कांग्रेस जिंदा है.. लोग भाजपा से नाराज
Next Article रितेश को सीएम का बिगड़ैल बेटा समझती थीं जेनेलिया, फिर ऐसे दे बैठीं दिल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?