ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Achievement : छत्तीसगढ़ के होनहार मल्लखंब खिलाड़ियों ने भूटान में लहराया परचम, विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मैडल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Achievement : छत्तीसगढ़ के होनहार मल्लखंब खिलाड़ियों ने भूटान में लहराया परचम, विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मैडल

By Mohan Rao
Published: May 14, 2023
Share
मनखंभ खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के 3 मल्लखंब खिलाड़ियों संतोष शोरी और सन्ताय पोटाई व जयंती कचलाम ने 9 मई से 12 मई 2023 को भूटान में आयोजित द्वितीय वर्ल्ड मल्लखंब चैम्पियनशिप में भारत की राष्ट्रीय टीम में खेलते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने इन खिलाड़ियों को इस स्वर्णीम उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अबूझमाड़ के खिलाड़ियों ने वर्ल्ड मल्लखंब चैम्पियनशिप में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरते हुए अपने कौशल और हुनर से सभी का दिल जीता और स्वर्ण पदक जीतकर विश्व पटल पर भारत और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। उन्होंने इन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

भूटान में आयोजित द्वितीय वर्ल्ड मल्लखंब चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के तीनों ही खिलाड़ियों ने बालक और बालिका वर्ग की टीम चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। संतोष शोरी राष्ट्रीय बालक टीम और सन्ताय पोटाई व जयंती कचलाम राष्ट्रीय बालिका टीम की ओर से चैम्पियनशिप में खेले। ये तीनों ही खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र के निवासी है, अबूझमाड़ भारत का ऐसा जनजातीय क्षेत्रों से एक है जिसे हम आज भी अनछुआ मानते हैं, यहां के लोगों  की जीवनशैली खेती, जंगल से जुड़ी है। यहां से निकलकर इन खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर अपनी चमक बिखेरी है। उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड मल्लखंब चैम्पियनशिप में भारत, जापान, अमरीका, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, बहारिन आदि कई देशों के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने शिरकत की।

अबूझमाड़ के खिलाड़ियों ने बनाई अपनी पहचान
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और संवेदनशील क्षेत्र से निकल कर इन खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर अपनी पहचान बनाई है। संतोष शोरी नारायणपुर के देवगांव, पोर्टा केबिन स्कूल में कक्षा पांचवी (2017) से मल्लखंब का अभ्यास शुरू किया, 2020 बिलासपुर इन्विटेशनल नेशनल चैंपियनशिप में उन्हें पहला स्वर्ण पदक मिला। इसके बाद सितंबर 2021 में उज्जैन में आयोजित प्रतियोगिता में 2 मेडल भी प्राप्त किए। 2022 जून खेलो इंडिया में 1 कांस्य पदक, 2022 अक्टूबर में गुजरात में आयोजित नेशनल गेम्स में 1 कांस्य पदक, 2023 फरवरी खेलो इंडिया में 2 कांस्य पदक भी प्राप्त किए। संतोष शोरी ने अब राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 18 पदक जीते हैं। इसी तरह संताय पोटाई राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर 17 पदक जीत चुकी हैं। जयंती कचलाम कक्षा 12वीं की छात्रा हैं, वे पिछले 4 वर्षों से मल्लखंब का अभ्यास कर रही हैं और अब तक राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कुल 14 पदक जीत चुकी हैं। इन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भारत की राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ।

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री जगदलपुर में और गृहमंत्री महासमुंद में करेंगे ध्वजारोहण…. जाने प्रदेश के मंत्रियों व विधायकों का शेड्यूल
‘वन हो वन ट्री अभियान’: कल से एक फोन कर अपने घर मंगा सकते पौधा
भारतीय खिलाडिय़ों ने देखी बार नवापारा अभयारण्य की सुंदरता, वन्य जीवों को देख हुए रोमांचित
Gustakhi Maaf: भूकम्प के बीच दिखा वीरांगनाओं का साहस
एसआर हॉस्पिटल चिखली द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: गांव के 447 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण… विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news: बस से मुंबई व जयपुर भेजा जा रहा था 21 किलो सोना…. दुर्ग बस स्टैंड पर पुलिस ने पकड़ा
Next Article शराब के नशे में मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार कर रहा था युवक, अचानक चली ट्रेन और युवक का कट गया पैर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?