ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Nephrotic Syndrome: इन लक्ष्णों को न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह गंभीर बीमारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Nephrotic Syndrome: इन लक्ष्णों को न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह गंभीर बीमारी

By Om Prakash Verma
Published: May 1, 2023
Share
Nephrotic Syndrome: इन लक्ष्णों को न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह गंभीर बीमारी
Nephrotic Syndrome: इन लक्ष्णों को न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह गंभीर बीमारी
SHARE

भिलाई। सात वर्षीय एक बालक पिछले काफी समय से परेशान था. भोजन करना मुश्किल हो गया था। खाते ही उलटियां होने लगतीं। शरीर में सूजन भी दिखाई देने लगती। निजी क्लिनिक से लेकर सरकारी अस्पताल तक के वह चक्कर काट चुका था पर न तो बीमारी पकड़ में आ रही थी और न ही बच्चे को राहत मिल रही थी। दरअसल, बच्चा Nephrotic Syndrome का शिकार था। यह किडनी की बीमारी है। आरोग्यम सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में उसका इलाज किया गया।

स्थिति गंभीर होने पर बालक को पिछले सप्ताह आरोग्यम लाया गया। नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ आरके साहू ने बालक दीपक कुमार निषाद की जांच की। पूछने पर पता चला कि बच्चे को पेशाब भी बहुत कम होता है। जब बालक को अस्पताल लाया गया तब भी उसके हाथ पांव और चेहरे पर काफी सूजन थी। पेशाब बहुत कम आ रहा था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और रह-रह कर खांसी हो रही थी। बालक को तुरंत आक्सीजन सपोर्ट पर रखकर उसका इलाज प्रारंभ कर दिया गया।

डॉ साहू ने बताया कि बालक नेफ्रोटिक सिंड्रोम का शिकार था। इस उम्र में नेफ्रोटिक सिंड्रोम होने पर शरीर से प्रोटीन पेशाब के साथ निकल जाता है। धीरे-धीरे पेशाब की मात्रा भी कम होने लगती है। शरीर में पानी भरने लगता है और हाथ, पैर, चेहरे के साथ ही पूरे शरीर में सूजन होने लगती है। मरीज को भोजन में अरुचि हो जाती है। भोजन करने पर उलटी हो जाती है। धीरे-धीरे पेशाब की मात्रा कम होती चली जाती है।

उन्होंने बताया कि ऐसा किडनी की खराबी के कारण होता है। किडनी के फिल्टर ज्यादा मात्रा में प्रोटीन को पेशाब में बह जाने देते हैं। निम्न रक्त एल्बुमिन स्तर, उच्च रक्त लिपिड और सूजन इसकी पुष्टि करते हैं। इसके अलावा रोगी का वजन बढऩा, थकान महसूस होना और पेशाब में झाग आना जैसे लक्षण हो सकते हैं। स्थिति जटिल होने पर रक्त के थक्के, संक्रमण और उच्च रक्तचाप जैसी परेशानियां हो सकती है। जीवन को जोखिम भी हो सकता है।

इलाज प्रारंभ होने के 24 घंटे बाद अब उसे ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में मरीज को लगभग 1800 मिली पेशाब हुआ है। अभी उसकी हालत काफी ठीक है। मरीज को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

भिलाई निगम में कई अफसर कर्मी इधर से उधर, बरसों से एक ही जगह जमें कर्मियों के बदले टेबल
पत्नी की हत्या: आरोपी बोला- वो चरित्रहीन थी, कहती थी- तुम्हारे सामने 10 पुरुषों से संबंध बनाऊंगी
राजीव गांधी किसाना न्याय योजना की चौथी किश्त के भुगतान पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा- छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ हो रहा है न्याय
सड़क हादसे में टीचर की मौत, घर जाते समय ट्रक ने मारी टक्कर, भाई ने दर्ज कराया केस
Big Breaking: भूपेश कैबिनेट के अहम निर्णय: दुर्ग की आकर्षी कश्यप बनेंगी उपपुलिस अधीक्षक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: श्रमिक दिवस का बोरे बासी कनेक्शन
Next Article Breaking News : भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय कांग्रेस में हुए शामिल, सीएम बघेल ने कराया कांग्रेस प्रवेश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?