ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आसमान से रुपए बरसने का इंतजार करता रहा ग्रामीण, ढ़ाई लाख रुपए की लगी चपत… ठग बाप-बेटे ने ऐसे लगाया चूना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

आसमान से रुपए बरसने का इंतजार करता रहा ग्रामीण, ढ़ाई लाख रुपए की लगी चपत… ठग बाप-बेटे ने ऐसे लगाया चूना

By Mohan Rao
Published: April 21, 2023
Share
आसमान से पैसा बरसाने वाले ठग बाप-बेटे पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

बलौदाबाजार। कभी सुना है आसमान से रुपया बरस रहा हो तो कहेंगे न। लेकिन छत्तीसगढ़ में आसमान से रुपए बरसाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठग बाप-बेटे की जोड़ी ने एक ग्रामीण को आसमान से रुपए बरसा कर दोगुने करने का झांसा दिया। कमाल की बात यह है कि ग्रामीण इनके झांसे में भी आ गया और ढाई लाख रुपए दोगुना करने के लिए दे दिए। ठग रुपए लेकर फरार हो गए। इधर ग्रामीण आसमान से रुपए बरसने का इंतजार करता रहा। कई महीनों तक रुपए नहीं बरसे तो उसे अहसास हुआ वह ठगा गया है। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने ठग बाप-बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला बलौदा बाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार ग्राम बलोदी निवासी रामगोपाल साहू (55) से पास दीनदयाल जांगड़े (64) अपने पुत्र पुरुषोत्तम जांगड़े (25) के साथ मिला। दोनों ने खुद कां तंत्र सिद्धि का ज्ञाता बताया और रामगोपाल से कहा कि वह जितने पैसा देगा उसका दोगुना आसमान से बरसाएंगे। रामगोपाल उसके झांसे में आ गया और उसे ढ़ाई लाख रुपए दे दिए। दोनों बाप बेटे रुपए लेकर फरार हो गए और इधर राम गोपाल आसमान से पैसे बरसने का इंतजार करने गला। आसमान से रुपए नहीं बरसे तो उसने पिता-पुत्र को फोन लगाया दोनों ने और इंतजार करने को कहा। इस तरह लगभग पांच माह से भी अधिक समय बीत गया और उसे समझ में आया कि वह ठगी का शिकार हुआ है।

19 अप्रैल को की शिकायत
इस मामले में रामगोपाल ने दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ 19 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने ठगों की तलाश शुरू की। पुलिस ने विशेष टीम बनाई और दोनों आरोपी बाप बेटे दीनदयाल जांगड़े और पुरुषोत्तम जांगड़े को गिरफ्तार कर फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपी धौराभांठा थाना गिधपुरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। इधर इस घटना के बाद बलौदा बाजार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने लोगों से ऐसे ठगों के झांसे में नहीं फंसने की अपील की है।

देर रात बड़ा हादसा : मिनी ट्रक व कार में जोरदार टक्कर, महिला सहित दो की मौत, दो घायल
आईपीएल में कोरोना: विराट की टीम का एक और खिलाड़ी कोविड-19 संक्रमित, अब बढ़ी आरसीबी कैप्टन की चिंता
वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक कर कलेक्टर ने की कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा… कानून व्यवस्था बिगाडऩे वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
बॉलीवुड में कोई भी सिंगल इंसान नहीं बचा है: कृति सेनन
Good News : RBI ने दी बड़ी राहत, थमी ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की रफ्तार… इस बार नहीं बढ़ेगी EMI
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो जीवन में परिवर्तन लाता है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो जीवन में परिवर्तन लाता है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article महानदी जल बटवारे को लेकर जस्टिसों ने धमधा विकासखंड के ग्राम टेमरी का किया दौरा महानदी जल बटवारे को लेकर जस्टिसों ने धमधा विकासखंड के ग्राम टेमरी का किया दौरा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?