ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अधूरे अंडरब्रिज में आवागमन शुरू करना खतरनाक, कार्य पूर्ण होने पर सीएम करेंगे लोकार्पण : वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अधूरे अंडरब्रिज में आवागमन शुरू करना खतरनाक, कार्य पूर्ण होने पर सीएम करेंगे लोकार्पण : वोरा

By @dmin
Published: September 14, 2022
Share
अधूरे अंडरब्रिज में आवागमन शुरू करना खतरनाक, कार्य पूर्ण होने पर सीएम करेंगे लोकार्पण : वोरा
SHARE

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज रेलवे और पीडब्लूडी (ब्रिज) अफसरों के साथ दुर्ग शहर में निर्माणाधीन रायपुर नाका अंडर ब्रिज और धमधानाका अंडरब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद स्पष्ट कहा है कि दोनों अंडरब्रिजों को वर्तमान में आवागमन के लिए खोलना उचित नहीं है। नागरिकों की सुरक्षा के लिहाज से यहां आवागमन करना खतरनाक साबित हो सकता है। दोनों ब्रिज में निर्माण कार्य जारी है। आवागमन चालू होने पर काम करने वाले स्टाफ के साथ ही नागरिकों के साथ भी दुर्घटना घट सकती है।

निरीक्षण के दौरान वोरा ने रेलवे और पीडब्लूडी (ब्रिज) अफसरों से चर्चा की। अफसरों ने बताया कि अभी कम से कम 15 दिनों तक कार्य जारी रहेगा। रायपुर नाका अंडरब्रिज में पेंटिंग का काम हो रहा है। यहां पानी भरने से बचाने के लिए पंप लगाने का काम भी नहीं हुआ है। इसके अलावा अन्य कई कार्य बाकी हैं। वोरा ने कहा कि जब तक सभी कार्य पूरे नहीं होते, अंडरब्रिज को ट्रायल के लिए भी नहीं खोला जाएगा। सभी कार्य पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों अंडरब्रिज का लोकार्पण कराया जाएगा।

अरूण वोरा ने अधिकारियों के साथ धमधा नाका अंडरब्रिज का निरीक्षण भी किया। वोरा ने रेलवे और ब्रिज विभाग के अफसरों से सभी पेंडिंग कार्यों को शीघ्र पूरा करने कहा है, ताकि जल्द से जल्द यहां से आवागमन शुरू किया जा सके। वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में दुर्ग का चौमुखी विकास हो रहा है। दोनों अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होने से पटरीपार की एक लाख की आबादी के साथ ही समस्त शहरवासियों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। पार्षद अरुण सिंह ने कहा है कि रायपुर नाका अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लिहाजा इसे 15 सितंबर से आवाजाही के लिए चालू किया जाएगा। इधर एमआईसी मेंबर जयश्री जोशी और एल्डरमेन राजेश शर्मा ने कहा है कि जब निर्माण कार्य ही पूरा नहीं हुआ है तो इसे कैसे चालू किया जा सकता है। आधे-अधूरे अंडरब्रिज में आवागमन शुरू करने से हादसे हो सकते हैं। वोरा ने करीब एक घंटे तक अंडरब्रिज का निरीक्षण किया।

अरूण वोरा ने पार्षद अरुण सिंह को भी चर्चा के लिए बुलाया था, लेकिन वे नहीं आए। इधर, रेलवे और ब्रिज विभाग के अफसरों का कहना है कि फिलहाल इस अंडरब्रिज को ट्रायल के लिए भी चालू करना संभव नहीं है। निर्माण कार्य जारी रहने के कारण यहां आवागमन प्रारंभ होने पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है। निरीक्षण के दौरान एमआईसी मेंबर जयश्री जोशी, एल्डरमेन राजेश शर्मा, अजय जैन, जुगमत बारीक, रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के नायक, पीड़ब्लूडी के एसडीओ ए हरियाले, सबइंजीनियर देशमुख सहित स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

दवाई दुकान की आड़ में ऑनलाइन सट्‌टा, महादेव बुक के लिए खुलवा रखे थे कई फर्जी खाते… पत्नी के खाते में मिले इतने करोड़
रायपुर नाका और धमधानाका अंडरब्रिज के निर्माण में लेटलतीफी… निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक वोरा ने कहा कलेक्टर स्वयं करें विभागीय कामकाज की समीक्षा
माधवन की फिल्म ने पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा, मंगलवार को हुआ इतना कारोबार…
मोदी ने क्यों की योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ, कहा- तोड़ दिया अंधविश्वास
गणतंत्र दिवस की परेड में ‘मेड इन इंडिया’ पर जोर, इन स्वदेशी हथियारों पर रहेंगी नजरें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breking:_आरक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के हुए तबादले
Next Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: पॉट्टी, वॉशरूम और शुद्ध हिन्दी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?