ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: व्हिप्ड क्रीम से बनाए जा सकते हैं ये 5 डेजर्ट, आसान है रेसिपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

व्हिप्ड क्रीम से बनाए जा सकते हैं ये 5 डेजर्ट, आसान है रेसिपी

By Sonu Sahu
Published: January 7, 2023
Share
SHARE

व्हिप्ड क्रीम के बगैर कोई भी डेजर्ट अधूरा है। यह केक और अन्य डेजर्ट को सजाने के लिए इस्तेमाल की जाती है और इसका मलाईदार टेक्चर और स्वाद दोनों लोगों को खूब पसंद आता है। यह क्रीम दूध से बनाई जाती है, इसलिए यह सेहत के लिए गुणकारी है। हालांकि, किसी भी चीज का ज्यादा इस्तेमाल करने पर वह नुकसानदायक भी हो सकती है। आइए आज हम आपको व्हिप्ड क्रीम के इस्तेमाल से बनने वाली पांच डेसर्ट रेसिपी बताते हैं।

Contents
  • व्हिप्ड क्रीम स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक
  • आयरिश क्रीम कॉफी
  • हॉट चॉकलेट
  • बनाना स्प्लिट
  • व्हिप्ड क्रीम कपकेक

व्हिप्ड क्रीम स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक

सबसे पहले स्ट्रॉबेरी और चीनी को एक साथ मिलाकर फिलिंग तैयार कर लें। अब मैदा, बेकिंग पाउडर, दूध, मक्खन और चीनी डालकर सख्त आटा तैयार करें। इस आटे को केक का आकार दें और सुनहरा होने तक बेक करें। अब इलेक्ट्रिक मिक्सर का उपयोग करके व्हिप्ड क्रीम को अच्छे से फेंटें। केक के बेक हो जाने के बाद इसके स्लाइस कट करें और हर स्लाइस में स्ट्रॉबेरी फिलिंग भरकर ऊपर से व्हिप्ड क्रीम लगाएं। अंत में स्ट्रॉबेरी से सजा दें।

आयरिश क्रीम कॉफी

आयरिश क्रीम कॉफी बनाने के लिए सबसे पहले अपनी पसंदीदा कॉफी बनाना शुरू करें। अब क्रीम के फ्लफी होने तक उसे व्हिप कर लें। इसके बाद एक बड़ा कॉफी मग लें और इसमें पहले से तैयार कॉफी, चीनी, व्हिस्की और आयरिश क्रीम मिलाएं। अंत में सजाने के लिए इसके ऊपर व्हिप्ड क्रीम डालें और ऊपर से थोड़ी कॉफी छिड़क दें। यह बनाने में बेहद आसान है और इसका स्वाद भी अच्छा है।

हॉट चॉकलेट

सबसे पहले एक पैन में पानी, दूध, चीनी और कोको पाउडर एक साथ डालकर उन्हें उबालें। इन्हें तब तक उबालें जब तक कि ये गाढ़ा न हो जाएं। अब इसमें चॉकलेट सॉस और वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिलाएं और पकने दें। इसके बाद इस मिश्रण को कप में डालें और फिर इसके ऊपर से व्हिप्ड क्रीम डालें। आप चाहें तो क्रीम के ऊपर थोड़ा कोको पाउडर भी डाल सकते हैं। अब हॉट चॉकलेट को गरमागरम सर्व करें।

बनाना स्प्लिट

बनाना स्प्लिट बनाना काफी आसान है और यह बच्चों के सेवन के लिए बेहतरीन डेजर्ट है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले केले को छील लें और फिर लंबाई में ही इसके दो टुकड़े कर दें। अब दोनों टुकड़ों को एक सर्विंग बाउल के किनारे रखें और बीच में अपनी पसंदीदा आइसक्रीम रखें। इसके बाद एक पाइपिंग कोन में व्हिप्ड क्रीम डालकर इसे आइसक्रीम के ऊपर लगाएं। अंत में इसे चॉकलेट सिरप और चेरी से सजाएं।

व्हिप्ड क्रीम कपकेक

सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। अब मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक एक साथ मिलाकर अलग रख दें। इसके बाद फ्लफी होने तक क्रीम को अच्छे से फेंटें। इसके बाद व्हिप्ड क्रीम में वनीला एक्सट्रेक्ट और चीनी मिलाएं और फिर मैदा वाला मिश्रण डालकर दोबारा मिला लें। अब इस मिश्रण को कपकेक मोल्ड्स में डालकर 15 से 20 मिनट तक बेक करें। बेक हो जाने के बाद इसे ऊपर से व्हिप्ड क्रीम से सजाएं।

प्लांट में हादसा : ब्लास्ट फर्नेस का वॉल्व फटने से भड़की आग, दो फायर टेंडर ने एक घंटे में पाया काबू
बोरिया गेट के पास ट्रक चालकों ने बीएसपी कर्मी की कर दी पिटाई, आसपास के लोगों ने बचाई जान
विधायक भावना बोहरा ने शुरू की 150 किमी की कांवड़ यात्रा, अमरकंटक से निकली भोरमदेव मंदिर में चढ़ाएंगी जल
Gustakhi Maaf: कालिख सिर्फ कोयले की नहीं होती
ग्राम हर्राडाँड़ में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति पुनः बहाल होने से लोगों को मिली राहत… ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग निगम के पार्षद को भी मिली जान से मारने की धमकी, सामने आई चिट्ठी… पार्षद ने कहा कराएंगे एफआईआर
Next Article Veer Guardian 2023: देश के बाहर गरजेगी भारत की नारी, युद्धाभ्यास में भाग लेंगी महिला पायलट Veer Guardian 2023: देश के बाहर गरजेगी भारत की नारी, युद्धाभ्यास में भाग लेंगी महिला पायलट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?