ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप: कोरोना ने मचाया कोहराम, 37 स्कूली छात्राएं संक्रमित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप: कोरोना ने मचाया कोहराम, 37 स्कूली छात्राएं संक्रमित

By Om Prakash Verma
Published: March 26, 2023
Share
कोरोना
SHARE

लखीमपुर खीरी (एजेंसी)। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 37 छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। शनिवार रात आई रिपोर्ट में इन छात्राओं में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे विद्यालय और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

रविवार को सीएमओ के साथ विद्यालय पहुंची स्वास्थ्य टीम ने छात्राओं को विद्यालय में क्वारंटीन कर दवाएं उपलब्ध कराई हैं। इनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।

पांच दिन पहले एक छात्रा मिली थी संक्रमित
मतौली कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की एक छात्रा पांच दिन पहले कोरोना संक्रमित मिली थी। कक्षा आठ की छात्रा होली की छुट्टी पर घर गई थी। लौटने के बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। इस पर उसे सीएचसी पर दिखाया गया। जब कोरोना जांच कराई गई तो आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

कोरोना की पुष्टि होने के बाद करीब 95 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट शनिवार रात आई। 37 छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें कि शनिवार को नानकपुर गांव निवासी 27 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी।

नेशनल साइकिल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की शानदार शुरुआत, जीत के साथ आगाज
सिपाहियों ने घर में खुद रखी शराब और बना दिया केस, वीडियो सामने आया तो एसपी ने किया लाइन हाजिर
ललित कला अकादमी नई दिल्ली का रीजनल सेंटर भिलाई में स्थापित करने की मांग, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मार्गदर्शन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज करेंगे बेरोजगारी भत्ता योजना के वेबपोर्टल का लोकार्पण
सेना और पुलिस में भर्ती के लिए बड़ी संख्या में युवाओं को मिल रहा नि:शुल्क शरीरिक दक्षता प्रशिक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन, एक मुठ्ठी दान से मिला 92 क्विंटल अन्न से बनेगा महाप्रसाद, लाइव पेंटिंग और झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण का केन्द्र श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन, एक मुठ्ठी दान से मिला 92 क्विंटल अन्न से बनेगा महाप्रसाद, लाइव पेंटिंग और झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण का केन्द्र
Next Article पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, चार बच्चों को लेकर कुएं में कूदी… तीन की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?