ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन, एक मुठ्ठी दान से मिला 92 क्विंटल अन्न से बनेगा महाप्रसाद, लाइव पेंटिंग और झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण का केन्द्र
Share
Notification Show More
Latest News
इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग
October 18, 2026
Big Accident : शीतला माता मंदिर जाने पदयात्रा कर रहे, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत, 29 घायल
October 18, 2026
अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय
October 18, 2026
मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
October 18, 2026
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत और 25 घायल
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन, एक मुठ्ठी दान से मिला 92 क्विंटल अन्न से बनेगा महाप्रसाद, लाइव पेंटिंग और झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण का केन्द्र

By Om Prakash Verma Published March 26, 2023
Share
श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन, एक मुठ्ठी दान से मिला 92 क्विंटल अन्न से बनेगा महाप्रसाद, लाइव पेंटिंग और झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण का केन्द्र
श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन, एक मुठ्ठी दान से मिला 92 क्विंटल अन्न से बनेगा महाप्रसाद, लाइव पेंटिंग और झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण का केन्द्र
SHARE

श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा निरंतर 38वें वर्ष का भव्य आयोजन 30 मार्च को
श्रीराम मंदिर की भव्य लाइव पेंटिंग एवं डीजे भजन संध्या होंगे आकर्षण का केंद्र
भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति, भिलाई द्वारा निरंतर 38वें वर्ष, 30 मार्च को श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा इस वर्ष इस भव्य आयोजन में भिलाईवासियों की सहभागिता के लिए “एक मुी दान- श्रीराम के नाम” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत हर घर से महाप्रसाद के लिए अन्न संग्रहण किया जा रहा है। श्रीरामनवमी कार्यक्रम में इस बार श्रद्धालुओं के लिए श्रीराम मंदिर की भव्य लाइव पेंटिंग एवं डीजे भजन संध्या मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक एवं प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1986 में श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन से प्रेरित होकर खुर्सीपार एचएससीएल कालोनी के एक मंदिर से ध्वजयात्रा निकालकर इसकी शुरूआत की गई थी। विगत 38 वर्षों में यह आयोजन आज मध्य भारत का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बन चुका है, जिसमें अब लगभग 1150 से अधिक मठ-मंदिरों से ध्वजवाहक शोभायात्रा में शामिल होते हैं। समिति को वर्ष 2018 में इस उपलब्धि के लिए गोल्डन बुक ऑफ रिकाड्र्स में स्थान मिल चुका है। श्री पाण्डेय ने बताया कि हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि जिस श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर 500 वर्षों से अधिक समय से संघर्ष चल रहा था, आज उसे वह बनता हुआ देख रहे हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ ही समिति का भी वह स्वप्न साकार हुआ, जिसके लिए इसकी नींव रखी गई थी। इस वर्ष का यह आयोजन निश्चित तौर पर हम सभी के लिए विशेष हैं और इस अवसर पर प्रत्येक भिलाईवासी की इसमें सहभागिता सुनिश्चित करने “एक मु_ी दान- श्रीराम के नाम” अभियान चलाया जा रहा है।

श्री पाण्डेय ने बताया कि इस अभियान में विगत 16 मार्च से अब तक जिले के विभिन्न निकाय क्षेत्रों के 213 वार्डों एवं 7 गांव से अन्न संग्रहण किया जा चुका है, जिसमें अब तक 92 क्विंटल से अधिक अन्न संग्रहित किया जा चुका है। इस अन्न से श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर महाप्रसाद बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में भिलाईवासियों ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ सहभागिता दी है, वह अभूतपूर्व है। इस वर्ष कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र लाइव पेंटिंग होगी, जिसमें अंचल के सुप्रसिद्ध कलाकार प्रमोद साहू, लाइव पेटिंग के माध्यम से श्रीराम मंदिर का सजीव चित्रण मंच पर करेंगे। 30 मार्च को होने वाले मध्य भारत के इस सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। आयोजन संबंधी सारी तैयारियों के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया था। वहीं समिति के मुख्य शाखा, महिला शाखा और युवा शाखा द्वारा लगातार अपने – अपने प्रखण्डों में आमजनों को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस वर्ष सभी 12 प्रखण्डों से शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए रूट का निर्धारण पहले ही किया जा चुका है। यह सभी शोभायात्रा तय रूट से होते हुए रामलीला मैदान पावर हाउस पहुंचेंगी।

पत्रकारवार्ता के दौरान मुख्य रूप से समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, जिलाध्यक्ष सेवकराम साहू, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, जिला महामंत्री जोगिंदर शर्मा, युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, कोषाध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र आदि उपस्थित थे।

अभियान में दिखा भिलाईवासियों का समर्पण
समिति के संरक्षक श्री पाण्डेय ने कहा कि सनातन धर्म में दान को पुण्य कार्य माना गया है और इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमें अभियान के दौरान कई बार देखने को मिला, जहां खुर्सीपार में एक फेरी वाले ने अपने दो दिनों के मेहनताना के बराबर का लगभग 2.5 किलो दाल समिति को दान में दी। उन्होंने एक बार नहीं बल्कि 5 बार दान दिया और बताया कि धर्म के अनुसार 5 बार दान किया जाता है। सदस्यों द्वारा जब उनसे नाम पूछा गया तो उन्होंने बताने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि अगर नाम ही बता दिया तो वो दान ही क्या। इसी तरह सभी प्रखण्डों में बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों ने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी अटूट आस्था दिखाते हुए इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दी।

1150 से अधिक मठ-मंदिरों की शोभायात्राएं होंगी शामिल
श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर आयोजन में 1150 से अधिक मठ-मंदिरों की लघु शोभायात्रा भाग ले रही है जो श्री गणेश मंच, दुर्गा मंच, जैतखाम, गुरूद्वारा से निकलेंगी। जिनमें कुम्हारी, चरोदा, भिलाई तीन, हथखोज, पथरीया तथा डबरापारा सहित संपूर्ण खुर्सीपार की बाबा भोलेनाथ शोभायात्रा एवं जामुल, ढौर, नवातरिया, खेरधा ढांचा भवन, कैलाश नगर, कुरूद, घासीदास नगर, हाउसिंग बोर्ड, फौजीनगर छावनी, नन्दनी रोड, श्रमिक नगर, शंकर नगर, शांति पारा, बैकुण्ठ धाम, मछली मार्केट, सुभाष नगर, वार्ड-39 की भगवान चतुर्भुजी शोभायात्रा शामिल हैं। इसी तरह ननकट्टी, कचान्दूर, करंजा, बासीन, समोदा, भटगाँव, गनियारी, नगपुरा, मालूद, चिखली, खपरी, बेलोदी, जेवरा-सिरसा सहित कोहका जुनवानी, मॉडल टाउन, नेहरू नगर, कोसानाला, कृष्णानगर, वैशालीनगर, रामनगर, रावणभाठा सुपेला की मां बम्लेश्वरी शोभायात्रा एवं कोकडी, कोडिया, हनोद, खम्हरिया, धनोद, जोरातराई, डुन्डेरा, पतोरा, उतई, नेवई बस्ती, मरोदा स्टेशन, महुवारी, मरोदा, टंकी मरोदा, रिसाली, प्रगति नगर, रूआबांधा बस्ती, रूआबांधा सेक्टर, एच.एस.सी.एल कालोनी, हुड़को, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-8, सेक्टर-7, सेक्टर-6, सेक्टर-5 से सेक्टर-1 तक की मां दंतेश्वरी शोभायात्रा पावर हाऊस रामलीला मैदान शाम 07:30 बजे आयेगी। जहाँ झांकियों का प्रदर्शन, अखाडे, पंथीनाचा, राउत नाचा, भजन संध्या तथा धर्म सभा के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।

You Might Also Like

इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग

Big Accident : शीतला माता मंदिर जाने पदयात्रा कर रहे, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत, 29 घायल

अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत और 25 घायल

Om Prakash Verma March 26, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा कार्यालय में तोडफ़ोड़, युवक कांग्रेस के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार भाजपा कार्यालय में तोडफ़ोड़, युवक कांग्रेस के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार
Next Article स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप: कोरोना ने मचाया कोहराम, 37 स्कूली छात्राएं संक्रमित

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?