ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विवाहिता की मौत पर बवाल : 10 दिन पहले 95 फीसदी जली, मौत के बाद ससुराल पक्ष घेरे में… परिजन पहुंचे थाने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विवाहिता की मौत पर बवाल : 10 दिन पहले 95 फीसदी जली, मौत के बाद ससुराल पक्ष घेरे में… परिजन पहुंचे थाने

By Mohan Rao
Published: March 24, 2023
Share
थाने पहुंचे परिजन, मृतका पूनम की फाइल फोटो
SHARE

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत फल मंडी में विवाहिता की मौत पर बवाल हो गया है। विवाहिता को 10 दिन पहले 90 फीसदी जली अवस्था में सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक दिन पहले उसकी मौत हो गई। खासबात यह है कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी मोहल्ले वालों को कानोकान खबर नहीं हुई। आज जब शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी तब मोहल्ले वालों को पता चला कि यहां ऐसी भी कोई घटना घटी है। इसके बाद मोहल्लों वालों ने विवाहिता की मौत पर सवाल उठाया। ससुराल पक्ष ने आनन फानन में महिला का अंतिम संस्कार तो कर दिया लेकिन अब परिजनों ने विवाहिता की हत्या की आशंका जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार पावर हाउस फलमंडी में रहने वाले अनिल गुप्ता की डेढ़ साल पहले पूनम नाम की युवती के साथ हुई थी। शुक्रवार को मोहल्ले वालों ने पूनम के मौत की खबर सुनी तो सभी हैरान रह गए। हैरानी तब और बढ़ गई जब मोहल्ले वालों को यह पता चला कि पूनम 10 दिन पहले आग में झुलस गई थी। आज जब अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी तब मोहल्ले वाले बड़ी संख्या में जमा हुए और पूनम की मौत का कारण जानने को उत्सुक दिखे। यही मोहल्ले वालों ने इस दौरान ससुराल वालों पर पूनम की हत्या का आरोप भी लगाया।

मोहल्ले वालों का कहना था कि आग से 90 फीसदी झुलसने के बाद भी किसी को खबर नहीं हुई। ससुराल वालों ने अस्पताल में भर्ती करा दिया और मोहल्ले में किसी को भी जानकारी नहीं है। शाम को मृतका के परिजन थाने पहुंचे। परिजनों के साथ मोहल्ले वाले भी थाने पहुंचे और पूनम की मौत की जांच करने की मांग की और ससुराल वालों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया। मृतका पूनम की बहन का कहना है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पड़ोसियों ने भी बताया कि अक्सर घर पर रात में झगड़े की आवाजें आती थी। फिलहाल छावनी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर में मुर्गे पर हमला, थाने पहुंची महिला, कहा- पड़ोसी करना चाहता है हत्या, दर्ज करें एफआईआर
बीच जंगल में हुआ हादसा: दो बाइक में आमने सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत…
पंजाब में आप नेता की हत्या : गुरुद्वारे में माथा टेककर निकले, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
किसानों के लिए खुशखबरी, अब इतने रुपए समर्थन मूल्य में मक्का खरीदेगी सरकार, इस तारीख तक किसान बेच पाएंगे अपनी उपज
प्रायमरी के बच्चे अब कहानियों से पढ़ेंगे…. प्रत्येक स्तर पर 20 से 30 कहानियों की पुस्तक उपलब्ध होगी…. कहानियों को पढऩे के साथ सुन भी सकेंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुर्सीपार मंडल में महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का ऐलान, मंजू मिश्रा बनी महामंत्री
Next Article दुर्ग जिला अस्पताल की एसएनसीयू की बढ़ेगी क्षमता, 18 से 40 बिस्तरों का होगा विस्तार… स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निर्णय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?