ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव के आसार! नए संविधान के तहत होगा संगठन में विस्तार, इनको मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

Big News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव के आसार! नए संविधान के तहत होगा संगठन में विस्तार, इनको मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

By Om Prakash Verma
Published: March 11, 2023
Share
G20 Summit: दिल्ली बना नो फ्लाई जोन, मैं कैसे जाउं? सीएम बघेल, जी20 डिनर में नहीं होंगे शामिल
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आने वाले कुछ दिनों में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सीएम बघेल के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद चर्चा में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से मुलाकात हुई है। संगठन को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय महाधिवेशन के बाद पहली बार चर्चा हुई है। बैठक में संगठन विस्तार और बदलाव को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई है। इस बैठक के बाद माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार और बदलाव किए जा सकते हैं। सीएम ने कहा कि हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद भी दिया है कि उन्होंने महाधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ को चुना। इसके साथ ही संगठन को लेकर भी चर्चा हुई है। उसको लेकर योजना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन में कई तरह के बदलाव होने के आसार हैं।

कांग्रेस के संविधान के नए नियम के तहत होगा संगठन में विस्तार!
बीते दिनों छत्तीसगढ़ में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में कांग्रेस के संविधान में कई तरह के बदलाव किए गए। उन्हीं बदलाव के अनुरूप अब प्रदेश में भी संगठन का विस्तार किया जाएगा। जिसमें नए नियम के तहत 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण 50 वर्ष से कम के लोगों को संगठन में पहले मौका मिलना, एसटी-एससी, ओबीसी के लिए आरक्षण इस तरह के कई नए नियमों के तहत अब संगठन में विस्तार करने का काम शुरू होगा।

बदले जा सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष
इस साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने हैं। कांग्रेस पार्टी लगातार संगठन विस्तार को लेकर बैठकें कर रही है। इस बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच हुई बैठक के कई तरह के मायने देखे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले संगठन में कई तरह के बदलाव भी हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का कार्यकाल लगभग समाप्ति की ओर है। इसके साथ ही कई बड़े अहम पद भी संगठन में खाली होने वाले हैं। कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है। सियासी गलियारे में इस तरह की चर्चा है कि एक बड़े मंत्री को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आए दम्पत्ति की मौात, बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया
अबूझमाड़ के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ दिलाने के मुख्यमंत्री के निर्देश पर तेजी से अमल
मैडम सर की युक्ति एक गिलास मेथी के पानी से करती हैं दिन की शुरूआत…
shreekanchanpath 15 # 27 October 2024
shreekanchanpath 347 # 30 Sep 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : घर पर रखी शराब पत्नी ने पीकर किया खत्म, गुस्सैल पति ने टांगी की बेंत मारकर कर दी हत्या
Next Article नक्सली संगठन के नाम पर करता था बेजा वसूली, लंबे समय से फरार कुख्यात आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?