कांकेर/भिलाई। सीमा सुरक्षा बल ने सोमवार को नक्सलियों के मंसूबों को फेल कर दिया। कांकेर के धुर नक्सल क्षेत्र सीमा सुरक्षा बल आमाबेड़ा में छत्तीसगढ़ की गुप्तचर शाखा द्वारा दी गई सटीक सूचना के आधार पर जवानों ने विशेष ऑपरेशन चलाया। सोमवार सुबह 10:30 बजे सीओबी आमाबेडा 135 वी वाहिनी के जवानों ने विशेष ऑपरेशन के द्वारा मूचे खडका वाटर फॉल के 500 मीटर पश्चिम दिशा मे माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गये 1 देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा और 30 जिंदा राउण्ड बरामद किया।

छत्तीसगढ़ सीमा सुरक्षा बल ने बयान जारी कर बताया कि माओवादियों की स्मॉल एक्शन टीम द्वारा आम नागरिको को नुकसान पहुचानें के उद्धेश्य से इस तरह के छोटे हथियारो का इस्तेमाल किया जाता है। सीमा सुरक्षा बल की गुप्तचर शाखा के सटीक खबर पर बहादुर जवानों ने पेशेवर तरीके से सतर्कता पूर्वक कार्रवाई करते हुए उपरोक्त हथियारों और कारतूसो को बरामद कर माओवदियों के नापाक इरादों को एक बार फिर नाकाम कर दिया।
सीमा सुरक्षा बल की इस सफलता पर महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया) सीमा सुरक्षा बल इन्दराज सिंह ने टीम के सभी जवानों को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल अपने तैनाती इलाके मे आम नागरिको की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य मे भी आम नागरिको की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं बहादुरी पूर्वक कार्रवाई करते रहेंगे।




