भिलाई। सड़क पर मस्ती फिर एक बाइक सवार को भारी पड़ गया। सड़क पर लहराते हुए बाइक चला रहे युवक का दुर्ग पुलिस ने आम लोगों की शिकायत पर कार्रवाई की है। बाइक सवार को यातायात कंट्रोल रूम में बुलाकर उसका चालान काटा गया। दुर्ग पुलिस लगातार सड़कों पर स्टंट करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने आम लोगों से इस प्रकार स्कूटर व बाइक चलाने वालों की फोटो उन्हें भेजने की अपील कर चुके हैं। इस प्रकार मिल रही शिकायतों पर दुर्ग पुलिस कार्रवाई कर रही है।
इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस ने एक स्कूटी सवार पर कार्रवाई की है। स्कूटी क्रमांक सीजी 07 एलजेड 4907 का चालक सड़क पर मस्ती में स्कूटी चला रहा था। सड़क पर वह अपनी स्कूटर को ऐसे लहरा रहा था जिससे दूसरे बाइक सवार हादसे का शिकार हो सकते थे। इस स्कूटी सवार की वीडियो बनाकर दुर्ग पुलिस को भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने स्कूटर सवार का पता लगाया और उसके खिलाफ कार्रवाई की। युवक का 3000 रुपए का चालान काटा गया।




