ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिर्फ विज्ञापन देखकर न खरीदें शैंपू, इन बातों का रखें खास ध्यान…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सिर्फ विज्ञापन देखकर न खरीदें शैंपू, इन बातों का रखें खास ध्यान…

By Sonu Sahu
Published: October 1, 2022
Share
SHARE

कई लोग केवल विज्ञापन देखकर शैंपू खरीद लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। आजकल बाजार में कई तरह के शैंपू उपलब्ध हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर तरह का शैंपू आपके इस्तेमाल के लिए सही हो। इसलिए जब भी शैंपू खरीदने जाएं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें ताकि उसके इस्तेमाल से आपके बालों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। आइये जानते हैं कि शैंपू खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Contents
  • बालों के प्रकार पर ध्यान देना है जरूरी
  • अपनी जरूरत को समझें
  • आपके शैंपू में नहीं होनी चाहिए ये सामग्रियां
  • अच्छी रिसर्च के बाद करें शैंपू का चुनाव
  • एक्सपायरी डेट करें चेक

बालों के प्रकार पर ध्यान देना है जरूरी

हर किसी के बाल अलग-अलग प्रकार और बनावट के होते हैं और हर शैंपू आपके बालों के प्रकार के लिए उपयुक्त नहीं होता है। हमेशा अपने बालों के प्रकार के अनुसार ही शैंपू चुनें। रूखे बालों वाले लोग मॉइश्चराइजिंग शैंपू का इस्तेमाल करें, जबकि तैलीय प्रकार के बालों वाले लोग सल्फेट और सैलिसिलिक एसिड युक्त शैंपू खरीदें। हल्के बालों के लिए नॉन-क्रीमी शैंपू, घुंघराले बालों के लिए हाई प्रोटीन शैंपू और कलर वाले बालों के लिए कलर-सेफ शैंपू चुनें।

अपनी जरूरत को समझें

आजकल बाजार में बालों से जुड़ी हर एक समस्या के हिसाब से शैंपू उपलब्ध हैं और यह सिर्फ आपके ऊपर निर्भर करता है कि समस्याओं का निवारण करते हुए कौनसा शैंपू आपके बालों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रख सकता है। जैसे- डैंड्रफ से राहत दिलाने वाले एंटी-डैंड्रफ शैंपू और अगर आपके बाल ज्यादा टूटते हैं तो इसके लिए एंटी-हेयरफॉल शैंपू लेना चाहिए। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी जरूरत से हिसाब से ही शैंपू खरीदें।

आपके शैंपू में नहीं होनी चाहिए ये सामग्रियां

शैंपू खरीदने से पहले उसमें शामिल सामग्रियों को चेक करना जरूरी है। कई शैंपू बहुत ही हानिकारक रसायन से बने होते हैं और उनके इस्तेमाल से स्कैल्प पर जलन और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हमेशा ऐसे शैंपू खरीदने चाहिए, जिसमें अल्कोहल, मिनरल ऑयल, सल्फेट, सोडियम क्लोराइड, फॉर्मलडिहाइड, प्रोपलीन ग्लाइकोल, आर्टिफिशियल रंग समेत आर्टिफिशियल सुगंध शामिल न हो। ये सामग्रियां स्कैल्प और बालों को नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकती हैं।

अच्छी रिसर्च के बाद करें शैंपू का चुनाव

अगर आप किसी शैंपू की खरीदारी के लिए स्टोर पर जाने वाले हैं तो इससे पहले उस शैंपू के बारे में अच्छी तरह ऑनलाइन रिसर्च कर लें और उससे जुड़े कुछ रिव्यू पढ़ लें। इससे आपको दूसरों का अनुभव का पता चल जाएगा और आप शैंपू खरीदने के दौरान सही फैसला ले पाएंगे। इसके अलावा, बेहतर होगा कि आप ऑनलाइन शैंपू खरीदने से बचें।

एक्सपायरी डेट करें चेक

शैंपू या फिर कोई अन्य हेयर केयर प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट को चेक करना जरूरी है। शैंपू सिर के साथ-साथ चेहरे और आंखों के संपर्क में भी आ जाता है। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि आप एक्सरपायरी डेट चेक किए बिना इसे न खरीदें। एक्सरपायर शैंपू को लगाने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इस तरह जिस शैंपू की एक्सपायरी डेट 7-8 महीने बाद हो, केवल उसे ही खरीदें।

भारत के रेल नक्शे से जुड़ा मिजोरम, राजधानी आईजोल से पीएम मोदी ने दिखाई पहली ट्रेन को हरीझंडी
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 2875 नए केस…. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 45 हजार के पार
shreekanchanpath 43 # 26 November 2024
किस टीम में शामिल होंगे भज्जी? कहा- कई पार्टियों से मिले हैं ऑफर, सिद्धू से मिलने की वजह भी बताई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोर आखर और स्पोर्ट्स फॉर डेव्हलपमेंट की शुरूआत की…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कुम्हारी हत्याकांड का खुलासा : मोहनी दवा के लिए छोटे भाई ने मांगे थे पैसे, मना करने पर कर दी हत्या
Next Article श्रीकंचनपथ 38 # 20 november 2022 श्रीकंचनपथ 344 # 01 october 2022

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?