ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking : सीके नायडू ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की धमाकेदार जीत, अरुणाचल प्रदेश को एक दिन में दो बार किया ऑलआउट, दर्ज की बड़ी जीत
Share
Notification Show More
Latest News
हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास, दो साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट का फैसला
October 15, 2026
रायपुर में कल से भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 का रोमांच, महिला दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री
October 15, 2026
महानदी केवल हमारी जीवनदायिनी नहीं, छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और सभ्यता की अविरल धारा : मुख्यमंत्री साय
October 15, 2026
सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, 2 सचिव निलंबित
October 15, 2026
शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल, सीएम साय की घोषणा
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking : सीके नायडू ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की धमाकेदार जीत, अरुणाचल प्रदेश को एक दिन में दो बार किया ऑलआउट, दर्ज की बड़ी जीत

By Mohan Rao Published February 6, 2023
Share
मैच के शतकवीर कप्तान गगनदीप सिंह व किवनूर
SHARE

भिलाई। बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड सेक्टर-10 में खेले जा रहे बीसीसीआई के टूर्नामेंट सीके नायडू ट्राफी के मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने धमाकेदार जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ की टीम ने दो दिन में ही मैच जीत कर इतिहास रच दिया है। खासबात यह है कि छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों ने आधे दिन के खेल में ही अरुणाचल प्रदेश की टीम को दो बार ऑलआउट कर मैच में बड़ी जीत दर्ज की। छत्तीसगढ़ की टीम ने अरुणाचल प्रदेश को एक पारी व 385 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही छत्तीसगढ़ की टीम को 9 अंक मिले हैं।

छत्तीसगढ़ की टीम व ऑफिशियल्स

बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे सीके नायडू ट्राफी के मैच मं छत्तीसगढ़ की टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होते तक 4 विकेट पर 449 रन बना लिए। दूसरे दिन इससे आगे खेलते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने 6 विकेट पर 629 रनों के विशाल स्कोर पर अपनी पारी घोषित की। छत्तीसगढ़ की ओर से कप्तान गगनदीप सिंह ने नॉटआउट रहते हुए 205 रन बनाएं। वहीं बल्लेबाज किवनूर ने 115 रन व मयंक वर्मा ने 63 रनों की पारी खेली। 

इसके बाद अरुणाचल प्रदेश की टीम ने जैसे ही अपनी पारी की शुरुआत की तो छत्तीसगढ़ के गेंदबाज हावी हो गए। अरुणाचल प्रदेश पहली पारी 115 रनों पर समाप्त हो गई। अरुणाचल प्रदेश की पहली पारी में राजेश एवं सोहेल अंसारी ने 34- 34 रन बनाए। गेंदबाजी छत्तीसगढ़ के सुधांशु वर्मा ने अपने पदार्पण मैच में ही 5 विकेट लिए। दीपक सिंह बघेल ने 3 विकेट सत्यम दुबे एवं आशीष चौहान ने एक-एक विकेट लिया।

छत्तीसगढ़ की टीम ने अरुणाचल प्रदेश को फॉलोऑन खिलाया। दूसरी पारी खेलने उतरी अरुणाचल प्रदेश की टीम कहीं भी सहज नहीं दिखी। अरुणाचल प्रदेश की दूसरी पारी 129 रनों पर समाप्त हो गई। दूसरी पारी में राजेश ने 31 रन व  निष्कर्ष सिंह ने 24 रन बनाए। दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ की ओर से आशीष चौहान ने 6 विकेट, दीपक सिंह बघेल ने दो व सुधांशु वर्मा एवं सत्यम दुबे ने एक-एक विकेट लिया।

You Might Also Like

हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास, दो साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट का फैसला

रायपुर में कल से भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 का रोमांच, महिला दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री

महानदी केवल हमारी जीवनदायिनी नहीं, छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और सभ्यता की अविरल धारा : मुख्यमंत्री साय

सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, 2 सचिव निलंबित

शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल, सीएम साय की घोषणा

Mohan Rao February 6, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पालतू डॉगी की मौत से दुखी छात्रा ने कर ली खुदकुशी, डॉगी के पट्टे का बनाया फंदा और झूल गई फांसी पर
Next Article यूरोप में भिलाई की प्रेरणा ने तिरंगे के साथ जमाई धाक, दो खिताब किए अपने नाम यूरोप में भिलाई की प्रेरणा ने तिरंगे के साथ जमाई धाक, दो खिताब किए अपने नाम

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?