ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में लीजिए चाय का अलग जायका – सलोनी स्वीट्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई में लीजिए चाय का अलग जायका – सलोनी स्वीट्स

By @dmin
Published: December 20, 2020
Share
SHARE


तंदूरी चाय की महक से तरोताजा हो रहे इस्पात नगरी के लोग

भिलाई। इन दिलों इस्पात नगरी में एक अलग तरह की चाय सुर्खियां बटोर रहा है। चाय के स्वाद से तो सभी वाकिफ हैं जिसमें ब्लैक टी, ग्रीन टी, और लेमटन टी आदि कई प्रकार हैं लेकिन तंदूरी चाय का स्वाद इन सब से काफी अलग है। जिसमें तंदूरी चाय, तंदूरी केसरदूध, तंदूरी चॉकलेट चॉय, तंदूरी चॉकलेट कॉफी, तंदूरी गुलाबी चॉय, तंदूरी कश्मीरी चॉय और तंदूरी लेमन टी है।
हम बात कर रहे हैं सुपेला रेलवे क्रासिंग लाइन स्थित सलोनी स्वीट्स की जहां यह खास तंदूरी चाय मिल रही है। सुबह की ठंड के साथ तंदूरी चाय का मजा अपने आप में शानदार अनुभव है। सुपेला आकाशगंगा का माहौल काफी चहल पहल भरा होता है। सलोनी स्वीट्स में जब से तंदूरी चाय का कान्सेप्ट शुरू हुआ है तब से यहां इस चाय के शौकीनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दुकान के संचालक अब्दुल इसराइल बताते हैं कि दिल्ली में उन्होंने तंदूरी चाय का कंपेस्पट देखा था और भिलाई में उनकी पहली शॉप है जहां यह चाय मिल रही है। अब्दुल इसराइल का कहना है कि तंदूरी चाय का कान्सेप्ट यहां के लोगों को काफी भा रहा है।

Contents
  • तंदूरी चाय की महक से तरोताजा हो रहे इस्पात नगरी के लोग
  • इस तरह बनती है तंदूरी चाय
  • कुछ ही दिनों में चाय हो गई फेमस
  • चॉकलेट वाला कुल्हड

इस तरह बनती है तंदूरी चाय

तंदूरी चाय सुनने में जितनी अलग लगती है उतना ही इसे बनते हुए देखना भी खास होता है। अब्दुल इसराइल ने बताया कि यह चाय बनाने की एक अद्वितीय प्रक्रिया है। यहां हम पहले एक पहले से गर्म किए गए तंदूर में कुल्हड को गर्म करते हैं। इसके बाद आधी पकी हुई चाय को गर्म कुल्हड़ में डालते हैं। इससे चाय के बुलबुले बनने लगते हैं और वह उबलकर कुल्हड़ से बाहर निकलने लगती है। इस तरह से बनी चाय में स्मोकी फ्लेवर आ जाता है। वहीं अदरक और इलाइची के स्वाद के साथ ही मिट्टी की सौंधी खूशबू चाय का मजा दोगुना कर देता है।

कुछ ही दिनों में चाय हो गई फेमस

अब्दुल इसराइल ने बताया कि तंदूरी चाय के स्टॉल को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं। कुछ दिनों में ही यह चाय काफ ी फेमस हो गई है। भिलाई के अलावा अब तक हमारे स्टॉल में दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, अहिवारा आदि जगहों से हमारी चाय का स्वाद लेने आते हैं। उन्होंने बताया कि इस चाय की वजह से ना केवल उनके बिजनेस को चार चांद लग गए बल्कि उन्होंने उन कुम्हारों की भी मदद की है, जिनके पास वे कुल्हड तैयार करा रहे हैं। पहली खेप में उन्होंने 10 हजार मिट्टी के कुल्हड आर्डर से बनवाए थे। अब रोजना 15 सौ चाय की बिक्री हो रही है और कुम्हारों से ही इन कुल्हड़ों को बनवाया जा रहा है।

चॉकलेट वाला कुल्हड

संचालक अब्दुल इसराइल ने बताया कि तंदूरी चाय की लोकप्रियता को देखते हुए एक अलग ही प्रकार के कुल्हड लाया है। जिसकों आप चाय पीने के बाद चॉकलेट का भी मजा ले सकते है अर्थात उस चॉकलेट कुल्हड को खा भी सकते है। जो लोगों को काफी पंसद आ रहा है।

एक जुलाई से 31 अगस्त तक दो माह के लिए बंद रहेगा सिरसा गेट अंडरब्रिज
Big accident : भतीजी की शादी में जा रहे शख्स की पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौत… शराब के नशे में थे दोनों
इस्राइल से 212 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान दिल्ली पहुंची, सुरक्षित पहुंचे यात्रियों ने सरकार का जताया आभार
राहत की खबर: रूस से स्पुतनिक-वी टीके की पहली खेप लेकर आया विमान हैदराबाद में उतरा
राजिम माघी पुन्नी मेला क्षेत्र के आसपास की 06 मदिरा दुकानें 16 फरवरी से 01 मार्च तक रहेंगी बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम बघेल… ऐसा है उनका दौरा कार्यक्रम
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced दैनिक मामलों में हुई वृद्धि, सामने आए 26624 मामले, 341 ने गंवाई जान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?