ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी में युवा उद्यमी व मशहूर गायिका अनन्या बिड़ला की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के कार्यक्रम में पहुंची थी रायपुर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

राजधानी में युवा उद्यमी व मशहूर गायिका अनन्या बिड़ला की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के कार्यक्रम में पहुंची थी रायपुर

By Mohan Rao
Published: January 31, 2023
Share
रायपुर में अनन्या बिड़ला
SHARE

रायपुर। युवा उद्यमी, मशहूर गायिका और म्यूजिक कंपोजर अनन्या बिड़ला मंगलवार को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा ‘जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित पैनल डिस्कशन में शामिल हुईं। पैनल डिस्कशन के बाद सुश्री अनन्या बिड़ला ने लाइव बैंड पर अपनी प्रस्तुति भी दी जिसने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को झूमने पर मजबूर किया

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में यूनिसेफ, एनएसएस, अनन्या बिड़ला फाउंडेशन और संज्ञा पीआर के सहयोग से पैनल डिस्कशन तथा लाइव बैंड का आयोजन किया गया था। पैनल डिस्कशन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री अनिल साहू और पर्यावरणविद एम.एल. नायक, अजय मिश्रा, श्वेता पटनायक, मंजरी शर्मा और तनुजा वर्मा शामिल हुए। श्याम सुंदर पैनल डिस्कशन के मॉडरेटर थे। ।

पैनल डिस्कशन में जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करने और राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने कई विशेषज्ञों एवं यूथ आइकॉन के रूप में मौजूद सुश्री अनन्या बिड़ला ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सभी पैनलिस्ट्स ने अनुशासित जीवन पद्धति से जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण पर जोर दिया। पैनलिस्ट्स ने अपने-अपने संस्थान द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरूक होने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने कार्यक्रम में अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आज युवाओं का युग है। पर्यावरण के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन को रोकने में युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा पहनाकर यूथ आइकन सुश्री अनन्या बिड़ला का सम्मान किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ आने के लिए सुश्री बिड़ला को धन्यवाद दिया। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक अनिल साहू ने सुश्री बिड़ला को बस्तर आर्ट की भगवान श्रीराम की मूर्ति और छत्तीसगढ़ हर्बल्स का स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया।

पैनल डिस्कशन में शिरकत करते हुए अनन्या बिड़ला ने कहा कि युवा समझदार हैं। वे अनुशासित जीवन पद्धति को अपनाकर पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि यदि उनके पास पर्यावरण संरक्षण को लेकर कोई विचार हैं, तो हमसे अवश्य साझा करें। हम उस पर अमल करेंगे। सुश्री बिड़ला ने कार्यक्रम में वर्ष 2023 में दस हजार पेड़ लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर में पौधा लगाकर इसकी शुरूआत की। 

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री अनिल साहू ने पर्यावरण सन्तुलन और पर्यटन के विकास में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य में 90 लाख क्विन्टल से अधिक धान की खरीदी होती है, लेकिन पराली जलाने की जो समस्या दिल्ली और पंजाब में देखी जाती है, वैसी स्थिति यहां नहीं है।

सीएम योगी ने नामांकन से पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया हिस्सा, बोले- भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत
Breaking News : 25 अप्रैल से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश, भीषण गर्मी के कारण सरकार ने लिया फैसला… आदेश जारी
विश्व जल दिवस कल : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से किया जल संरक्षण का आह्वान
कोरोना का असर: वीकेंड पर बंद रहेंगे जगन्नाथ मंदिर के कपाट… बढ़ते संक्रमण के कारण सरकार ने लिया फैसला
गोबर विक्रेताओं को 13 वीं किश्त के रूप में 3 करोड़ 86 लाख रुपए जारी, सीएम बघेल ने कहा गोधन न्याय योजना के तहत अब तक हो चुका 75.48 करोड़ रूपए का भुगतान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेप के आरोपी पलाश चंदेल ने लगाई हाईकोर्ट में याचिका, कहा- झूठा फंसाया गया, एफआईआर ही झूठी
Next Article भिलाई के बाद दुर्ग के सभी बाजारों में बाबा की बारात का निमंत्रण, युवा विंग के साथ दया सिंह भी पहुंचे आमंत्रण देने

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?