ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के बाद दुर्ग के सभी बाजारों में बाबा की बारात का निमंत्रण, युवा विंग के साथ दया सिंह भी पहुंचे आमंत्रण देने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई के बाद दुर्ग के सभी बाजारों में बाबा की बारात का निमंत्रण, युवा विंग के साथ दया सिंह भी पहुंचे आमंत्रण देने

By Mohan Rao
Published: January 31, 2023
Share
दुर्ग के बाजारों में बाबा की बारात का निमंत्रण, युवा विंग के साथ दया सिंह भी पहुंचे
SHARE

भिलाई। भिलाइयंस के साथ-साथ दुर्ग शहरवासियों में भी भोले की बारात को लेकर गजब उत्साह है। लोग सालभर इस दिन का इंतजार करते हैं। वो पल और वो दिन 18 फरवरी को आने वाली है। क्योंकि, भोले बाबा की बारात निकलने वाली है। तैयारी जबरदस्त चल रही है। भिलाई के साथ-साथ दुर्ग शहर के व्यापारियों को भी भोले बाबा की बारात का आमंत्रण कार्ड दिया गया है।

इस काम के लिए बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति में युवा विंग की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।  आमंत्रण कार्ड देने के लिए शहर में निकल है। शहर के अलग-अलग बाजारों में पहुंचकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। ताकि, भोले बाबा की बारात में सब शामिल हो सके। अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, भोले बाबा की बारात के लिए दुर्ग-भिलाई के व्यापारियों को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। व्यापारियों में गजब का उत्साह देखने को मिला है। दया सिंह ने बताया कि, युवा विंग अपना कामकाज छोड़कर बाबा की भक्ती में लीन हो गई है।

व्यापारियों ने कहा-बढ़ रहा आयोजन का दायरा, इस साल भी होगा भव्य
दया सिंह ने बताया कि, भिलाई में 18 फरवरी को निकलने वाली भोले बाबा की बारात के लिए न्यौता देने का काम शुरू हो गया है। आमंत्रण को व्यापारियों ने स्वीकारा है। वे पूरी कोशिश करेंगे कि भोले बाबा की बारात में शामिल हो। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर यह आयोजन होने जा रहा है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से लगातार महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की बारात निकाली जाती है। आयोजन को लेकर तैयारी जबरदस्त चल रही है। बारात इंदिरा नगर हथखोज से सुबह 11.30 बजे से निकलेगी। बारात का स्वागत रात 8.30 बजे किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि आयोजन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इस साल भी यह आयोजन भव्य होगा।

केरल-आंध्रपदेश और छत्तीसगढ़ की झांकी होगी खास
हर बार की तरह इस बार भी केरल और आंधप्रदेश की झांकी विशेष होगी। केरल की झांकी में हनुमान भगवान का विशाल रूप देखने को मिलेगा। हंश पक्षी नृत्य डांस होगा। यह 12 लोगों द्वारा किया जाएगा। शिव भगवान बूढ़ा नृत्य 10 टीमों द्वारा  किया जाएगा। शिव बारात भूत पिशाच की 12 टीमें रहेंगी। वहीं आंधप्रदेश की झांकी भी खास होने वाली है। श्रीकाकुलम नवदुर्गा अधोरत लोकनृत्य के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति महादेव आर्ट ग्रुप हरियाणा, अघोर शमशान महाकाल की विशेष प्रस्तुति होगी।

संगीत संध्या का खास आयोजन
बाबा की बारात से पहले भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। न्यू खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन भिलाई में यह आयोजन किया जाएगा। इस बार महाबारात में हरियाणा सिरसा के रामू राजस्थानी (मलंग पागल बाबा जी) की विशेष प्रस्तुति होगी।

पेट्रोल-डीजल में वैट कम करने की मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन, सड़क किया जाम
रक्षा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में निवेश का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़
आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 से 13 अगस्त तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार, होगी बच्चों के पोषण स्तर की जांच
मुख्यमंत्री साय ने की बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा, बोले- स्थिति सामान्य होने तक जिम्मेदारी निभाएं अफसर
जीवनदीप समिति की बैठक: विभिन्न कार्ययोजना पर समिति की सहमति… कलेक्टर ने कहा- उपचार और सुविधा के नाम पर कोई भी शिकायत नहीं मिले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में युवा उद्यमी व मशहूर गायिका अनन्या बिड़ला की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के कार्यक्रम में पहुंची थी रायपुर
Next Article रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल सहित छत्तीसगढ़ के पांच हॉस्पिटलों पर जुर्माना, निलंबन की भी हुई कार्रवाई… जानिए क्या है वजह

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?