श्रीनगर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को कश्मीर की बफीर्ली वादियों में शानदार मूड़ में दिखे। भारत जोड़ो यात्रा के समापन अवसर पर श्रीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में ऐतिहासिक सभा के बाद बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। मंगलवार को दिनभर वे श्रीनगर में रहे और इस दौरान उन्होंने स्नोफॉल का मजा लिया।
श्रीनगर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस होटल में रुके उसके बाहर चारों ओर बिछी बर्फ में जाने से अपने आप को रोक नहीं पाए। इस दौरान उन्होंने बर्फ पर काफी समय बिताया। इसकी कुछ तस्वीरे भी सीएम भूपेश बघेले ने सोशल मीड़िया में शेयर की हैं। वहीं स्नोफॉल में टहलने का एक वीडियो भी साझा किया है। अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ एक फोटो साझा की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि पदयात्रा के बाद हमारे प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल के चेहरे पर मुस्कान और सुकून देखिए। यही मुस्कान और सुकून आज हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरों पर है। मन में गहरा संतोष भी है।
इधर उनकी एक तस्वीर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने भी शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर फोटो साझा कर कैप्शन लिखा दिल तो बच्चा है जी। बहरहाल कश्मीर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बर्फबारी का मजा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सीएम भूपेश के फैन्स उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं और भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।




