ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : शराब के लिए घर का धान चुराकर बेच देता था शख्स, विवाद के बाद पत्नी ने उतारा मौत के घाट
Share
Notification Show More
Latest News
शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, उत्कृष्ठ महिलाओं का किया सम्मान
October 12, 2026
स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय
October 12, 2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : शराब के लिए घर का धान चुराकर बेच देता था शख्स, विवाद के बाद पत्नी ने उतारा मौत के घाट

By Mohan Rao Published March 31, 2025
Share
हत्या की आरोपिया गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो सप्ताह पूर्व हुए एक हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के पास जब शिकायत पहुंची तो उसके बाद लगातार मामले में आरोपी की तलाश करती रही। इस बीच एक क्लू लगा जिसमें पता चला कि मृतक शराब का आदी है और घर का धान बेचकर शराब पीता है। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो पाया। पर्याप्त सुबूत मिलने पर पुलिस ने आरोपियां को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के ग्राम बड़ा कोरंजा का है।

जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 मार्च 25 को मृतक का बेटा स्वदीप मिंज ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर पहुंचकर बताया कि वह अपने किसी निजी काम से ग्राम गिरांग आया हुआ था। 16 मार्च 25 की शाम करीबन 7.00 बजे के लगभग उसका रिश्ते का मामा इमानुएल टोप्पो ने फोन कर बताया कि उसके पिताजी बीरबल मिंज की मृत्यु हो गई है और वह गांव के एक व्यक्ति सेमरन टोप्पो के घर के आंगन में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। जिस पर प्रार्थी के द्वारा तत्काल सेमरन टोप्पो के घर में जाकर देखा तो पाया कि उसका पिता मृतक बीरबल मिंज, मृत अवस्था में है, उसके माथा से खून निकला हुआ है। उसे संदेह है कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसके पिता की हत्या कर दी गई थी।

रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए , बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। व तत्काल  फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल  पहुंच शव का पंचनामा करते हुए, डॉक्टर से पोस्ट मार्डम कराया गया, पोस्ट मार्डम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा बताया गया कि मृतक बीरबल मिंज की मृत्यु, अत्यधिक रक्तश्राव के कारण हुई है। चूंकि मामला अंधे कत्ल से संबंधित था, जिससे कि पुलिस  हत्या के सभी पहलुओं, पर गौर करते हुए, जांच कर रही थी, कि मृतक बीरबल मिंज की किसी से दुश्मनी तो नहीं थी , उसका गांव व समाज में बात- व्यवहार किस प्रकार से था, किसी से रुपए लेन देन, व जमीन संबंधी विवाद तो नहीं था।

जांच दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक बीरबल मिंज शराब पीने का आदि था , वह गांव में घूम घूम कर शराब पीता था, घर नहीं आता था, जहां मरजी वहां सो जाता था। शराब पीने के लिए रुपए नहीं मिलने पर अपने घर में रखे धान को चुराकर बेच देता था, उससे मिले रुपए से शराब खरीद कर पिता था। जब पुलिस के द्वारा उक्त दिशा में जांच की गई तो पुलिस ने पाया कि घटना दिनांक को मृतक बीरबल मिंज व उसकी पत्नी के मध्य धान चुराकर शराब पीने के संबंध में विवाद हुआ था। शक के आधार पर पुलिस के द्वारा जब मृतक की पत्नी सुसैना मिंज (50) से पूछताछ की गई तो प्रारंभ में उसके द्वारा पुलिस को गुमराह करते हुए, गोल मटोल जवाब दिया जा रहा था, पुलिस के द्वारा जब मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर वह टूट गई।

सुसैना मिंज ने बताया कि वह अपने पति के रोज रोज शराब पीने के आदत से परेशान थी व उसे हमेशा समझाइश देती थी, कि वह अपने दोस्ती यारी में शराब खोरी न करे,। घर के धान को बेचकर शराब न पिए, घटना दिनांक 15.83.25 को जब वह अपने काम से घर आई, तो देखी कि उसका पति बीरबल मिंज घर में नहीं है, व घर के धान को चुराकर भी ले गया है, जिस पर उसके द्वारा आवेश में आते हुए, अपने पति की गांव में पता तलाश किया जा रहा था, कि पाया कि उसका पति बीरबल मिंज, गांव के सेमरन टोप्पो के घर में शराब पीकर सोया हुआ है, जिस पर आरोपिया के द्वारा गुस्से में वहीं रखे लकड़ी के डंडे से मृतक बीरबल के सिर व हाथ में हमला कर वापस घर लौट आई।

जशपुर पुलिस के द्वारा अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपिया सुसैना मिंज पति स्व बीरबल मिंज उम्र 50वर्ष निवासी बड़ा कोरंजा, थाना जशपुर, जिला जशपुर (छ. ग) को गिरफ्तार कर लिया गया है, व हत्या में प्रयुक्त लाठी डंडे को भी जप्त कर लिया गया है। आरोपिया के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपिया के द्वारा लकड़ी के डंडे से वार कर अपने पति  हत्या कर दी गई है, आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

You Might Also Like

शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, उत्कृष्ठ महिलाओं का किया सम्मान

स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

Mohan Rao March 31, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई में मुख्य भूमिका में नजर आए राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम, पेश किया आगामी रोडमैप अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई में मुख्य भूमिका में नजर आए राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम, पेश किया आगामी रोडमैप
Next Article छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नल जल योजना के नाम सरपंच से ठगी, शातिर ने पार किए 25 हजार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?