तिरुवनंतपुरम। भारतीय टीम ने रविवार को श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज किया है। भारत ने श्रीलंका को 317 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों के होश उड़ गए और एक एक कर आउट होते चले गए। टीम इंडिया ने श्रीलंका का मात्र 73 रनों स्कोर पर ऑलआउट कर दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 390 रन बनाते हुए श्रीलंका को 391 रनों का टारगेट दिया। भारतीय पारी के आकर्षण का केंद्र विराट कोहली रहेञ कोहली ने 110 गेंदों पर नाबाद 166 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 13 चौके और आठ छक्के जड़े। शुभमन गिल ने भी शानदार 116 रनों की पारी खेली। 391 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम 22 ओवरों में महज 73 रनों पर आलआउट हो गई। भारतीय टीम की ओर से मो सिराज ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा मो समी, कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिया।
