ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस के हुए कन्हैया: बोले-कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा, जिग्नेश मेवानी अभी शामिल नहीं हुए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस के हुए कन्हैया: बोले-कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा, जिग्नेश मेवानी अभी शामिल नहीं हुए

By @dmin
Published: September 28, 2021
Share
कांग्रेस के हुए कन्हैया: बोले-कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा, जिग्नेश मेवानी अभी शामिल नहीं हुए
कांग्रेस के हुए कन्हैया: बोले-कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा, जिग्नेश मेवानी अभी शामिल नहीं हुए
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। आखिरकार कन्हैया कुमार मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए, लेकिन जिग्नेश मेवानी अभी शामिल नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे वैचारिक रूप से कांग्रेस के साथ हैं। देशभर में कांग्रेस के लिए काम करेंगे। कन्हैया कुमार ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल व रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इससे पहले कन्हैया कुमार व मेवानी ने राहुल गांधी से मुलाकात की।

हाथ थामने से पहले शहीदे आजम पार्क में मिलन
इससे पहले भाकपा नेता कन्हैया कुमार व गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी शहीदे आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उसी वक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दिल्ली के आईटीओ स्थित शहीदे आजम भगत सिंह पार्क पहुंचे। यहां उनकी राहुल गांधी से मुलाकात हुई। उन्होंने राहुल गांधी को पगड़ी बांधी।

#WATCH | CPI leader Kanhaiya Kumar and Gujarat MLA Jignesh Mewani meet Congress leader Rahul Gandhi at Shaheed-E-Azam Bhagat Singh Park, ITO, Delhi pic.twitter.com/gMhDJpbGH9

— ANI (@ANI) September 28, 2021

देश 1945 से पहले की स्थिति में चला गया:  कन्हैया
कन्हैया कुमार ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा में कहा, ‘इस देश के लाखों-करोड़ों नौजवानों को ये लगने लगा है कि अगर कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा। हम कांग्रेस पार्टी में इसलिए शामिल हुए हैं क्योंकि कांग्रेस गांधी की विरासत को लेकर आगे चलेगी। मैं कांग्रेस में इसलिए शामिल हो रहा हूं क्योंकि मुझे ये महसूस होता है कि देश में कुछ लोग सिर्फ लोग नहीं हैं, वो एक सोच हैं। वो देश की सत्ता पर न सिर्फ काबिज हुए हैं, देश की चिंतन परंपरा, संस्कृति, मूल्य, इतिहास, वर्तमान, भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस वो पार्टी है जो गांधी, नेहरू, भगतसिंह, मौलाना आजाद के विचारों को आगे लेकर चलती है। यह देश की सबसे पुरानी पार्टी है। सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी को नहीं बचाया गया तो छोटी-छोटी कश्तियां भी नहीं बचेंगी। हमने कांग्रेस का चुनाव किया है, क्योंकि ये देश की सबसे लोकतांत्रिक पार्टी है।

https://twitter.com/ANI/status/1442829759927390208?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1442829759927390208%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Fkanhaiya-kumar-and-jignesh-mevani-joining-the-party-in-the-presence-of-rahul
 
आरएसएस पर साधा निशाना
कन्हैया कुमार ने आरएसएस पर नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि ये कैसा परिवार है, हमें घर-परिवार के साथ रहकर ही संघर्ष छेडऩा है। देश में वैचारिक संघर्ष का नेतृत्व कांग्रेस ही कर सकती है। कुछ लोग देश का भविष्य खराब करना चाहते हैं। विपक्ष कमजोर होता है तो सत्ता तानाशाह हो जाती है।

अगला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लडूंगा: मेवानी
कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे गुजरात के निर्दलीय विधायक मेवानी ने कहा-वैचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गया हूं। अभी औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल नहीं हुआ हूं। अगला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर ही लड़ूंगा। लोकतंत्र और आइडिया आफ इंडिया को बचाने के लिए मैं ऐसी पार्टी के साथ होना चाहता हूं, जिसने आजादी के आंदोलन का नेतृत्व किया और अंग्रेजों को देश के बाहर निकाला। इसलिए मैं आज कांग्रेस के साथ हूं।

तकनीकी कारणों से जिग्नेश का औपचारिक प्रवेश टला
जिग्नेश मेवानी ने बताया कि वह तकनीकी कारणों से अभी कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह निर्दलीय विधायक हैं, यदि वह पार्टी में शामिल होते हैं तो वह विधायक नहीं रह सकेंगे।

अभिव्यक्ति की आजादी के संघर्ष के प्रतीक हैं कन्हैया: वेणुगोपाल
कांग्रेस दफ्तर में कन्हैया कुमार का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वह देश में अभिव्यक्ति की आजादी के संघर्ष के प्रतीक हैं। कन्हैया कुमार ने छात्र नेता रहते हुए कट्टरपंथी ताकतों से लड़ाई लड़ी। उनके कांग्रेस में शामिल होने से समूची पार्टी उत्साह से भर जाएगी।

https://twitter.com/ANI/status/1442821409672028160?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1442823231069515780%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Fkanhaiya-kumar-and-jignesh-mevani-joining-the-party-in-the-presence-of-rahul
 
एक और एक ग्यारह की आवाज बनेगी: सुरजेवाला
कन्हैया कुमार का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी ने लगातार मोदी सरकार और हिटलरशाही की नीति के खिलाफ संघर्ष किया। हमारे इन साथियों को लगा कि ये आवाज़ और बुलंद हो पाएगी जब ये कांग्रेस और राहुल गांधी की आवाज़ में मिलकर एक और एक ग्यारह की आवाज़ बन जाएगी।

टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स को बताया गेम-चेंजर
जज्बे को सलाम: फर्ज के लिए रोज 18 किमी नाव चलाकर जाती है ये आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
Durg Breaking : सीएम भूपेश बघेल 7 अप्रैल को दुर्ग में करेंगे भेंट-मुलाकात, दीपक नगर में करेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल का लोकार्पण
कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग से एक की मौत, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
रिसाली निगम की कार्रवाई: एक्सपायरी अनुज्ञप्ति रख बेच रहा था दवा…. निगम ने वसूला 5000 जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Regarding Chhattisgarh, PM Modi said – Protection of crops from the effects of climate change is highly commendable छत्तीसगढ़ को लेकर पीएम मोदी ने कहा- जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से फसलों का सरंक्षण अत्यंत सराहनीय… वर्चुअल बैठक में सीएम बघेन ने की कई मुद्दों पर चर्चा
Next Article पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका, अब रजिया सुल्ताना ने दिया चन्नी कैबिनेट से इस्तीफा पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका, अब रजिया सुल्ताना ने दिया चन्नी कैबिनेट से इस्तीफा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?