ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : दो माह से लापता बिलासपुर के प्रापर्टी डीलर की हत्या, भिलाई के पति-पत्नी ने दिया वापदात को अंजाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG Crime : दो माह से लापता बिलासपुर के प्रापर्टी डीलर की हत्या, भिलाई के पति-पत्नी ने दिया वापदात को अंजाम

By Mohan Rao
Published: January 14, 2023
Share
प्रापर्टी डीलर की हत्या
SHARE

बिलासपुर। दो माह पहले अचानक लापता हुए प्रापर्टी की डीलर की हत्या कर दी गई। प्रापर्टी डीलर को आखिरी बार जिस महिला के साथ देखा गया था उसी ने अपने पति व एक अन्य के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। प्रापर्टी डीलर के लापता होने के बाद पुलिस लगातार उसकी खोजबीन करती रही। आखिरकार पुलिस को उसकी लाश केशकाल घाटी में मिली और उसके बाद हत्या का राज खुला। भिलाई निवासी पति पत्नी अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

बता दें बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आसमा सिटी निवासी प्रॉपर्टी डीलर वकील अंसारी 3 नवंबर को लापता हो गए थे। वे अंबिकापुर जाने की बातकहकर घर से निकले। दूसरे दिन 4 नवंबर की रात उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि वे लौट रहे हैं। इधर पत्नी इंतजार करती रही लेकिन वकील अंसारी नहीं लौटा। पति के लापता होने से परेशान पत्नी अकबरी खातून ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस लापता प्रापर्टी डीलर की खोज में लग गई।

इस बीच लापता प्रॉपर्टी डीलर अंतिम बार एक महिला के साथ दिखा जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में वह महिला के साथ नजर आ रहा था और होटल से बाहर निकलता दिख रहा था। इसके बाद से पुलिस महिला की जानकारी जुटाने में लग गई। दो माह से भी ज्यादा समय तक पुलिस उसकी तलाश करती रही लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। इस बीच 11 जनवरी को केशकाल घाटी में एक क्षतविक्षत लाश मिली। शव की फोटो सभी थानों को भेजी गई तो इस फोटो को देखकर वकील अंसारी की पत्नी ने शिनाख्त की और बताया कि शव उनके पति का ही है।

शव की शिनाख्त के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिल रहा था। इस दौरान पता चला भिलाई निवासी संतोषा उर्फ पूजा वर्मा, उसके पति हेमंत साहू ने भिलाई के ही गणेश यादव के साथ मिलकर अंबिकापुर से लौटते समय 4 नवंबर को वकील अंसारी का अपहरण कर लिया। यह अपहरण फिरौती के लिए किया गया और शव को कार में ले जाकर जगदलपुर के केशकाल घाटी में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि महिला का पति कर्ज में डूबा था और बिलासपुर में इनकी मुलाकात वकील अंसारी से हुई। इसके बाद इन लोगों ने उसके अपहरण की साजिश रची और उसकी हत्या कर दी।

BCCI अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत
मुख्य मार्गों पर यातायात सुगम बनाएं लेकिन किसी की रोजी रोटी न उजाड़ें : विधायक
20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी प्रभास की यह फिल्म, 400 करोड़ तक पहुंचा मेकिंग बजट…
मुख्यमंत्री साय ने देखी एसएसपी शशिमोहन सिंह की लघु फिल्म ”कजरी“ द बैटल फॉर फ्रीडम
बडगाम में श्रीनगर-एयरपोर्ट रोड पर मिला आईईडी, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यंगिस्तान कप-2023: नौंवे दिन खेल गए 16 मैच, मनीष पाण्डेय ने बढ़ाया खिलाडिय़ों का हौसला, स्वच्छता के लिए किया प्रेरित यंगिस्तान कप-2023: नौंवे दिन खेले गए 16 मैच, मनीष पाण्डेय ने बढ़ाया खिलाडिय़ों का हौसला, स्वच्छता के लिए किया प्रेरित
Next Article Bhilai Breaking: घंटों बैठक के बाद भी तय नहीं हुआ भिलाई निगम का नेता प्रतिपक्ष, 24 पार्षदों से हुई चर्चा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?