ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यंगिस्तान कप-2023: नौंवे दिन खेले गए 16 मैच, मनीष पाण्डेय ने बढ़ाया खिलाडिय़ों का हौसला, स्वच्छता के लिए किया प्रेरित
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

यंगिस्तान कप-2023: नौंवे दिन खेले गए 16 मैच, मनीष पाण्डेय ने बढ़ाया खिलाडिय़ों का हौसला, स्वच्छता के लिए किया प्रेरित

By Om Prakash Verma Published January 14, 2023
Share
यंगिस्तान कप-2023: नौंवे दिन खेल गए 16 मैच, मनीष पाण्डेय ने बढ़ाया खिलाडिय़ों का हौसला, स्वच्छता के लिए किया प्रेरित
यंगिस्तान कप-2023: नौंवे दिन खेल गए 16 मैच, मनीष पाण्डेय ने बढ़ाया खिलाडिय़ों का हौसला, स्वच्छता के लिए किया प्रेरित
SHARE

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति, भिलाई द्वारा आयोजित यंगिस्तान कप 2023 के क्वालीफाइंग राउंड के नौंवे दिन आज कुल 16 मैच खेले गये। इस दौरान समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय स्वयं मैदान में उपस्थित रहे औऱ सभी खिलाडिय़ों सहित उपस्थितजनों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाडिय़ों के साथ मैदान में क्रिकेट भी खेला और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान समिति की महिला सदस्यों के साथ अन्य पदाधिकारियों ने मैदान की सफाई भी की औऱ सभी को स्वच्छता का संकल्प लेने की अपील की।

रिसाली दशहरा मैदान में आज कुल 6 मैच खेले गये जिसमें 5 क्वार्टरफाइनल व एक सेमीफाइनल मैच सम्पन्न हुआ। क्वार्टरफाइनल के पहले मैच में बोल बम और बालाजी इलेवन के बीच भिड़ंत हुई जिसमें बालाजी इलेवन ने जीत दर्ज की। दूसरे मैच में यंगिस्टर रिसाली और टीएमसी सेक्टर -5 की भिड़ंत हुई जिसमें टीएमसी ने 4 ओवर मे 78 का टारगेट चेज करते हुए जीत हासिल की और सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। तीसरा क्वाटरफाइनल मैच ड्रिम इलेवन और बालाजी इलेवन के बीच खेला गया, जिसे बालाजी ने 38 रन से जीत कर सेमीफाइनल की दूसरी टीम बनी। चौथा मैच स्टुडेन्ट इलेवन और वान्टेड के बीच में हुआ जिसमें वान्टेड ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह पाँचवा मैच आजाद चौक और बीके इलेवन के बीच खेला गया जिसमें बीके इलेवन ने 4 विकेट से जीत तय कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह क्वार्टरफाइनल राउण्ड की समाप्ति के पश्चात पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें वान्टेड इलेवन और टीएमसी सेक्टर-5 की भिड़ंत हुई, जिसमें वान्टेड इलेवन ने हाई वोल्टेज मैच जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

इसी क्रम में खुर्सीपार में खेले गये पहले मैच मेे लंकेश इलेवन व कटप्पा इलेवन के मध्य भिड़ंत हुई जिसमें लंकेश इलेवन ने 9 विकेट के जीत दर्ज कर अपने राउंड में अपना स्थान पक्का किया। तत्पश्चात खेले गये मैच में पीएचसीसी इलेवन व भिलाई चैम्पियन्स की भिड़ंत हुई जिसमें भिलाई चैम्पियन्स ने 7 विकेट से जीत हासिल की। अगले मैच में लंकेश इलेवन व ए टू जेड की टीम आमने- सामने थीं जिसमें लंकेश ने एक बार फिर मैच जीतकर अपने मजबूत इरादे जाहिर किये। तत्पश्चात एसबीएस इलेवन व स्पीयर्स इलेवन के मध्य मैच खेला गया जिसमें एसबीएस ने जीत हासिल की। अंतिम मैच में सायको ब्वायज औऱ चैलेंजर्स ब्वायज की भिड़ंत हुई जिसमें सायको ब्वायज ने 44 रन से जीत हासिल की।

वहीं राधिका नगर में खेले गये क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पहला मैच बोलबम औऱ जेएसआर के मध्य खेला गया जिसमें बोलबम ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तत्पश्चात टारगेट इलेवन व लायन इलेवन के मध्य भिड़ंत हुई जिसमें लायन इलेवन ने जीत हासिल की और सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। तीसरे मैच में टॉप इलेवन व रेड जोन के बीच भिड़ंत हुई जिसमें टॉप इलेवन ने जीत हासिल की औऱ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौथे मैच में प्री क्वार्टरफाइनल में शिवाजी इलेवन व तक्शक इलेवन की भिड़ंत हुई जिसमें तक्शक इलेवन ने जीत हासिल की और क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। दिन के अंतिम मैच में सेमीफाइनल में सीजी इलेवन व तक्शक इलेवन के मध्य मैच खेला गया जिसमें तक्शक इलेवन ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।

मैच के दौरान मैदान में मुख्य रूप से प्रवीण पाण्डेय, दिलीप केशरवानी, मुकेश पाण्डेय, रिंकू साहू, मुकेश सिंह, रंगबहादुर सिंह, आलोक मिश्रा, मदन सेन, अकबर अली बब्बू, प्रकाश यादव, अंकित राजपूत, श्रीमती रीना नैय्यर, साइदा परवीन, अरविंद सिंह, अंजय पाण्डेय, दीनानाथ नैय्यर, जावेद अख्तर आदि मु्ख्य रूप से उपस्थित थे।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

Om Prakash Verma January 14, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हेलमेट लगाओ या फिर हमारे साथ चलो, यमराज के भेष में सड़क पर उतरे युवक ने अनोखे तरीके से लोगों को दी सीख
Next Article CG Crime : दो माह से लापता बिलासपुर के प्रापर्टी डीलर की हत्या, भिलाई के पति-पत्नी ने दिया वापदात को अंजाम

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?