भिलाई। हेलमेट लगाओ या फिर हमारे साथ चलो। सड़क पर शनिवार को यमराज अपने यमदूतों के साथ उतरकर बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों से यही कहते दिखे। दरअसल यह कोई असल के यमराज नहीं बल्कि यमराज के भेष में उतरा एक युवक है। युवक ने यातायात विभाग के साथ मिलकर अनोखे तरीके से लोगों को यातायात जागरुकता का संदेश दिया।

बता दें इन दिनों प्रदेश भर में यातायात जागरुकता के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत यातायात पुलिस द्वारा रोज कुछ न कुछ कर रही है। स्कूलों में जाकर अवेयरनेस प्रोग्राम चलाने के साथ ही यातायात नियमों को समझाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को सुपेला घड़ी चौक व नेहरू नगर चौक पर युवा प्रसम दत्ता अपने साथियों के साथ अनोखे तरीके से लोगों को जागरुक किया।
नियमों का पालन नहीं करोगे तो हमारे साथ चलना पड़ेगा
यमराज बने युवक द्वारा ऐसे लोगों को रोका जा रहा था जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे। यमराज बने युवक द्वारा लोगों से कहा जा रहा था कि हेलमेट पहनों और यातायात नियमों का पालन करों नहीं तो हमारे साथ चलो। लोग भी इस अनोखे तरीकों को देखकर हैरान हो रहे थे। वहीं हेलमेट नहीं पहनने की वजह भी गिना रहे थे। आगे से यातायात नियमों का पालन करने का वादा किया। इस दौरान लोगों की हंसी भी छूटने लगी थी।




