लुधियाना। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। शनिवार को वे भारत जोड़ों में शामिल होने के बाद राहुल गांधी के साथ चल रहे थे अचानक उनकी धड़कने तेज गई तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद राहुल गांधी ने यात्रा को रोका और सांसद को अस्पताल पहुंचाया। वे खुद भी अस्पताल पहुंचे जहां उनका निधन हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की यात्रा आज सुबह 7 बजे लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी। यात्रा को सुबह 10 बजे जालंधर के गोराया में पहुंचना था, जहां लंच के लिए यात्रा में विराम दिया जाता। लंच के बाद शाम तीन बजे यात्रा को फिर से शुरू करना था और छह बजे फगवाड़ा के बस स्टेशन के पास रुकती। शेड्यूल के मुताबिक ही यात्रा आगे बढ़ रही थी। लेकिन आज सुबह करीब 9 से 9:30 के बीच राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उनका निधन हो गया। कांग्रेस सांसद के निधन के बाद यात्रा को रोक दिया गया।




