ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Dr. Bhimrao Ambedkar Hospital: इस विभाग में रोजाना 150 से 200 मरीजों का इलाज, मरीजों को मिल रही उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Dr. Bhimrao Ambedkar Hospital: इस विभाग में रोजाना 150 से 200 मरीजों का इलाज, मरीजों को मिल रही उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं

By Om Prakash Verma
Published: January 12, 2023
Share
Dr. Bhimrao Ambedkar Hospital: इस विभाग में रोजाना 150 से 200 मरीजों का इलाज, मरीजों को मिल रही उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं
Dr. Bhimrao Ambedkar Hospital: इस विभाग में रोजाना 150 से 200 मरीजों का इलाज, मरीजों को मिल रही उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं
SHARE

प्रतिदिन औसतन 20 से 30 मरीजों की सफल सर्जरी
ओपीडी, आईपीडी एवं इमरजेंसी में पहुंचने वाले सभी मरीजों को मिल रहा बेहतर इलाज
रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के नेत्र विभाग की ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) में रोजाना 150 से 200 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में आंखों की सामान्य एवं गंभीर बीमारियों के लिए अत्याधुनिक उपचार की सुविधा है। यहां नेत्र रोगों की सर्जरी की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 20 से 30 नेत्र रोगियों की सफलतापूर्वक सर्जरी की जा रही है। नेत्र रोग विभाग में मोतियाबिंद के अलावा अन्य जटिल ऑपरेशन जैसे रेटिना, ग्लूकोमा एवं कार्निया के ऑपरेशन के साथ-साथ बच्चों की आंखों से सम्बन्धित सर्जरी भी सफलतापूर्वक की जा रही है। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद मरीजों को काला चश्मा भी नि:शुल्क दिया जाता है।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में आंखों के इलाज और ऑपरेशन के लिए अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। यहां आधुनिक एवं नवीनतम नेत्र उपचार के उपकरणों में फंडस इमेजिंग कैमरा, बी स्कैन विद यूबीम, याग लेजर, डबल फ्रीक्वेंसी ग्रीन लेजऱ विद स्लिट लैम्प आईएलओ, ऑप्थेल्मिक बायोमेट्री, आटो रिफ्रैक्टर, ओसीटी मशीन, ए स्कैन, किरैटोमीटर इत्यादि मशीनें उपलब्ध हैं। इन मशीनों की सहायता से आंखों की जटिल से जटिल बीमारियों के इलाज के लिए विषय विशेषज्ञ भी मौजूद हैं जो सप्ताह के सातों दिन ओपीडी में इलाज के लिए उपलब्ध रहते हैं।

मरीजों की जांच एवं उपचार की व्यवस्था के तीन चरण हैं:- ओपीडी में जांच एवं इलाज, ओपीडी से आईपीडी में भर्ती की प्रक्रिया, आईपीडी से सर्जरी/ऑपरेशन की प्रक्रिया। इनके अलावा यदि कोई भी आपातकालीन दुर्घटना का शिकार होता है तो चौबीस घंटे आपातकालीन चिकित्सा उपलब्ध है। शासन की स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत मरीजों के नेत्र रोग उपचार की नि:शुल्क व्यवस्था है। विभाग के विशेषज्ञों द्वारा साप्ताहिक रूप से जिला अस्पताल एवं अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी सेवाएं दी जा रही हैं। वहां के जटिल मरीजों को इलाज और ऑपरेशन के लिए यहां के नेत्र रोग विभाग में लाया जाता है।

एक ही छत के नीचे ओपीडी, आईपीडी व इमरजेंसी सुविधाएं
नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) निधि पांडे ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को एक ही छत के नीचे बेहतर से बेहतर उपचार सुविधाएं दी जा रहीं हैं। अस्पताल की ओपीडी यूनिट में द्वितीय तल (सेकंड फ्लोर) के कक्ष क्रमांक 231 में ओपीडी की सुविधा है। हर एक मरीज की आवश्यकतानुसार जांच की जाती है एवं ऑपरेशन के योग्य मरीजों को डॉक्टर द्वारा अंत: रोगी विभाग (आईपीडी) में भर्ती के लिए निर्देशित किया जाता है। आईपीडी के अंतर्गत मरीज को वार्ड क्रमांक 15 एवं 16 में भर्ती कर उसके ऑपरेशन की योजना बनाई जाती है। ऑपरेशन के पूर्व मरीज के खून से संबंधित जांच एवं अन्य जांच के आधार पर ऑपरेशन के लिए फिटनेस रिपोर्ट तैयार किया जाता है।

मरीज जब शारीरिक रूप से फिट तभी ऑपरेशन
यदि मरीज ऑपरेशन के लिए शारीरिक रूप से फिट है तो ही उसका ऑपरेशन किया जाता है। अनफिट होने पर जरूरी परामर्श देकर उसके फिट होने का इंतजार किया जाता है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी मरीज को मधुमेह की समस्या है और उसके मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाना है तो जब तक उसका शुगर सामान्य स्तर पर नहीं आएगा, तब तक उसका ऑपरेशन नहीं किया जाएगा। इसी तरह मरीज को यदि खांसी या अस्थमा है, या ऑपरेशन टेबल पर उसके दिल की धड़कन या ब्लड-प्रेशर बढ़ गया हो तब भी उसका ऑपरेशन नहीं किया जाएगा। नेत्र रोग से पीडि़त कोई भी मरीज ओपीडी में आता है तो यहां नेत्र से संबंधित विशेषज्ञों की टीम के साथ-साथ जांच एवं उपचार के लिए अत्याधुनिक मशीनें एवं अनुभवी पैरामेडिकल स्टाफ है जो यहां मरीजों को बेहतर इलाज प्रदान करते हैं।

आई बैंक की सुविधा उपलब्ध
डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में आई बैंक की सुविधा उपलब्ध है जहां नेत्रदान से प्राप्त कार्निया को लम्बे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है एवं कॉर्निया ट्रांसप्लांट की प्रतीक्षा सूची के मरीजों को लाभान्वित किया जाता है। नेत्रदान से प्राप्त कार्निया के जरिए मरीजों की आँखों की रौशनी पुन: लौटाई जा सकती है।

पूजे गए नाग देवता: संतान की सुख समृद्धि के लिए दूध व फल का भोग लगाकर आंध्रवासियों ने की नागदेवता की पूजा
1.23 करोड़ की लागत से स्थापित होगी दो कंपोस्ट मशीन, गीले कचरे से बनेगी खाद -वोरा
Big News: बिजली बिल की भुगतान से है परेशान, तो यह खबर आपके लिए है, सरकार ने दी राहत
बिजली बिल का बोझ कम करने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, छत्तीसगढ़ में सरकार दे रही 78 हजार तक सब्सिडी
सीएम साय ने की ई बाल तकनीक की सराहना, विदेशी मेहमानों को भा गई जल सुधार की यह तकनीक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस फोर्स हम पर कर रही है हेलीकाप्टर व ड्रोन से हवाई हमले, नक्सलियों ने प्रेसनाेट जारी कर लगाया आरोप
Next Article मुख्यमंत्री ने किया 72 करोड़ 56 लाख 20 हजार रुपए के 106 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया 72 करोड़ 56 लाख 20 हजार रुपए के 106 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?