ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनवरी में पड़ रही कड़ाके की ठंड, सरगुजा व चिल्फी में दिखी इस मौसम की पहली बर्फ
Share
Notification Show More
Latest News
महिला स्व-सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल
खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार
October 28, 2026
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 2,323 पुनर्वासितों को दिया गया कौशल प्रशिक्षण
बस्तर संभाग में कौशल विकास के माध्यम से शांति, पुनर्वास और समृद्धि की दिशा में बढ़ रहे कदम
October 28, 2026
42 न्यायाधीशों ने बच्चों को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी : 21 विद्यालयों में पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’
October 28, 2026
प्रकृति के प्रति आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है करम परब : मुख्यमंत्री श्री साय
करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : सीएम साय
October 28, 2026
shreekanchanpath 16 # 28 October 2026
October 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जनवरी में पड़ रही कड़ाके की ठंड, सरगुजा व चिल्फी में दिखी इस मौसम की पहली बर्फ

By Mohan Rao Published January 7, 2023
Share
इस्पात नगरी में छाया घना कोहरा
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने लोगों में कंपकपी ला दी है। प्रदेश में तापमान का आलम यह है कि पहली बार इस सीजन की बर्फ भी देखने को मिली है। सरगुजा बेल्ट व चिल्फी घाटी में बर्फ की चादर देखने को मिली है।  सरगुजा के अलावा कवर्धा के चिल्फी घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। कोरिया जिले में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। सरगुजा संभाग के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान न्यूनतम स्टेज पर पहुंच गया है। अंबिकापुर में जहां न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री के बीच रहा है। वहीं सबसे गर्म जगह की बात की जाए तो बस्तर का जगदलपुर रहा जहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार इस जनवरी का महीना ठंडा रहने की उम्मीद है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। जशपुर में यह 4 डिग्री और सरगुजा में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। बिलासपुर संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। वहीं रायपुर संभाग में बलौदा बाजार का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। रायपुर में 11 तो दुर्ग में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया है।

इसके अलावा राजनांदगांव में 10 डिग्री दर्ज किया गया। बस्तर संभाग में कांकेर जिला सबसे ठंडा रहा है। शनिवार को नारायणपुर में 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है। तापमान में गिरावट के कारण सरगुजा व बिलासपुर संभाग सुबह घने और मध्यम स्तर के कोहरे की चपेट में आ गया था। कोरिया, चिल्फी घाटी और जशपुर के कुछ इलाकों में सीजन की पहली बर्फ देखी गई। यहां पर पानी जमने लगा है। घने कोहरे की वजह से दृष्यता भी कम हो गई है।

आने कुछ दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग का अनुमान है कि छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हवाओं की दिशा बदलने के कारण मौसम बदला है। उत्तरी भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड बढ़ी है जिसके कारण लगातार पारा गिर रहा है। सुबह के समय हालात ऐसे हैं कि 7 बजे तक सूर्योदय नहीं हो रहा है। इसके कारण लोगों की कहीं न कहीं दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।

स्कूलों की टाइमिंग से भी परेशानी
सबसे बड़ी परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। कड़ाके की ठंड के कारण सुबह-सुबह बच्चों को काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के बाद भी स्कूलों का समय बदला नहीं गया है। दूर दराज के स्कूल जाने वाले बच्चों को सुबह पांच बजे जगना पड़ रहा है। दुर्ग भिलाई के अधिकतर स्कूलों की टाइमिंग सुबह की है। जहां दो पालियों में स्कूल लग रहा है वहां सुबह 7 बजे से क्लासेस लग रही हैं।

You Might Also Like

खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार

बस्तर संभाग में कौशल विकास के माध्यम से शांति, पुनर्वास और समृद्धि की दिशा में बढ़ रहे कदम

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी : 21 विद्यालयों में पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के 19 ऐतिहासिक जनहितैषी निर्णय: दक्ष वैद्य साहू

Mohan Rao January 7, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गर्लफ्रेंड से मिलने चंडीगढ़ से कोरबा पहुंचे युवक ने काट ली हाथ की नस, 112 की टीम ने बचाई जान
Next Article ब्लू शिमरी आउटफिट में निक्की तंबोली ने बलखाई अपनी पतली कमरिया

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?