रायपुर. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से कोयम्बटूर के लिए मंगलवार से फ्लाइट शुरू हो गई। अब तक यह फ्लाइट रायपुर और चेन्नई के बीच चलती थी। लेकिन, इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों की संख्या को देखते हुए इसका विस्तार किया है। अब यात्रियों को कोयम्बटूर जाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
सप्ताह में तीन दिन चलेगी फ्लाइट
इस फ्लाइट के लिए ट्रैवल्स एंजेसियों द्वारा बुकिंग शुरू कर दी है। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रायपुर से चेन्नई होते हुए कोयम्बटूर जाएगी। विमानन कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट सुबह 11.40 बजे कोयम्बटूर से उड़ान भरने के बाद 12.45 बजे चेन्नई पहुंचेगी। वहां से दोपहर 1.25 को उड़ान भरने के बाद दोपहर 3.20 बजे रायपुर में लैंड करेगी। वापसी में शाम 4.20 रायपुर से उड़कर 6.20 बजे चेन्नई और रात 8.30 बजे कोयम्बटूर में लैंड करेगी।




