ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चुनाव नतीजों के बाद देश की बदली तस्वीर, भाजपा के बढ़ गए इतने विधायक… जानें कांग्रेस की स्थिति
Share
Notification Show More
Latest News
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
September 29, 2026
पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड
September 29, 2026
सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चुनाव नतीजों के बाद देश की बदली तस्वीर, भाजपा के बढ़ गए इतने विधायक… जानें कांग्रेस की स्थिति

By Mohan Rao Published December 9, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद देश में विधायकों की संख्या के मामले में भाजपा और मजबूत हो गई है। देशभर में बीजेपी के विधायक बढ़े हैं और वह नंबर 1 पर बनी हुई है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी है। वहीं आम आदमी पार्टी के विधायकों की संख्या भी बढ़ गई है। भले ही कांग्रेस पार्टी दूसरे नंबर पर है लेकिन उसके विधायकों की संख्या घट गई है। इसकी वजह गुजरात में पार्टी का निराशजनक प्रदर्शन है।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद गुजरात में जहां बीजेपी फिर से सरकार बनाने में कामयाब रही है। वहीं हिमाचल में पांच साल बाद कांग्रेस फिर लौट आई है।  गुजरात में आम आदमी पार्टी ने भी पांच सीटें जीत ली हैं। इसी के साथ आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। उन्होंने दावा किया कि गुजरात के लोगों ने उनकी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है।

1370 विधायकों के साथ भाजपा नंबर -1
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 28 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों- दिल्ली और पुडुचेरी को मिलाकर देशभर में 4 हजार 33 विधायक हैं। इसमें 1370 विधायकों के साथ भाजपा नंबर 1 पर है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस है जिसके पास 771 विधायक हैं। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस है जिसके विधायकों की संख्या 215 है, जबकि चौथे नंबर पर 161 विधायकों के साथ आम आदमी पार्टी है।

भाजपा के सबसे ज्यादा 255 विधायक उत्तर प्रदेश
आंकड़ों के मुताबिक भाजपा के 1370 विधायकों में सबसे ज्यादा 255 विधायक उत्तर प्रदेश में हैं। उसके बाद 156 विधायक गुजरात में, मध्य प्रदेश में 109, महाराष्ट्र में 105 और कर्नाटक में 104 विधायक हैं। कांग्रेस की सरकार सिर्फ छत्तीसगढ़, राजस्थान और हिमाचल में है. राजस्थान में कांग्रेस के 100 विधायक हैं. मध्य प्रदेश में 96 विधायक हैं. छत्तीसगढ़ में 68 विधायक हैं. वहीं, हिमाचल में इस बार कांग्रेस ने 40 सीटें हासिल की हैं।

देश के 16 राज्यों में भाजपा व सहयोगियों की सरकार
देश के 11 राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बीजेपी का अपना मुख्यमंत्री है। इनके अलावा महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम और पुडुचेरी में बीजेपी सरकार में सहयोगी है। कुल मिलाकर 16 राज्य ऐसे हैं जहां बीजेपी और उसके सहयोगियों की सरकार है।

लोकसभा-राज्यसभा में यह है स्थिति
विधायक ही नहीं भाजपा सांसदों के मामले में भी सबसे आगे हैं। इस समय लोकसभा में सांसदों की संख्या 542 है। इन 542 सांसदों में से 303 सांसद भाजपा के हैं। वहीं लोकसभा में कांग्रेस के पास 53 सांसद हैं। लोकसभा की एक सीट खाली है और अन्य सीटों पर क्षेत्रीय पार्टियों के विधायक हैं। इसके अलावा राज्यसभा में इस समय 239 सदस्य हैं। राज्यसभा में 6 सीटें खाली हैं। राज्यसभा में इनमें से 92 सदस्य बीजेपी के हैं और कांग्रेस के 31 सांसद हैं।

You Might Also Like

संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी

पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

Mohan Rao December 9, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में पार्षद ने की महिला से छेड़छाड़, शराब के नशे में अश्लील इशारे, शिकायत नहीं लिखने पर लोगों ने किया चौकी में जमकर हंगामा भिलाई में पार्षद ने की महिला से छेड़छाड़, शराब के नशे में अश्लील इशारे, शिकायत नहीं लिखने पर लोगों ने किया चौकी में जमकर हंगामा
Next Article पत्नी ने पति की इस हरकत से तंग आकर कर दिया ये कांड, कैमरे में कैद हुआ पूरा नजारा पत्नी ने पति की इस हरकत से तंग आकर कर दिया ये कांड, कैमरे में कैद हुआ पूरा नजारा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?