ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG में लव इन रिलेशनशिप के बाद नाबालिग की मांग भरी, तीन बार अबॉर्शन के बाद अब जान से मारने की धमकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG में लव इन रिलेशनशिप के बाद नाबालिग की मांग भरी, तीन बार अबॉर्शन के बाद अब जान से मारने की धमकी

By Mohan Rao
Published: November 17, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

रायगढ़। जिले में लिव इन रिलेशनशिप के बाद नाबालिग से फिल्मी स्टाइल में शादी, प्रेग्नेंट होने पर तीन बार अबॉर्शन और अब जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। इस मामले में पीडित की शिकायत पर रायगढ़ के पुसौर थाने में कारोबारी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। जब पुलिस आरोपी को पकड़ने गई तो वह फरार मिला। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

यह पूरी घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। जशपुर की रहने वाली नाबालिग की मुलाकात पुसौर निवासी कारोबारी मनोज अग्रवाल से हुई। जनवरी 2009 को एक टूर्नामेंट के दौरान नाबालिग बैडमिंटन खिलाड़ी की मुलाकात मनोज अग्रवाल हुई। इसके बाद मनोज अग्रवाल ने उससे नजदीकियां बढ़ाई और पुसौर में अपने घर वालों से भी मिलाया। नाबालिग को पूरी तरह से झांसे में लेने के बाद कारोबारी उसको लेकर अलग अलग शहरों में घूमने लगा।

पुसौर पुलिस ने बताया कि इस दौरान कारोबारी ने नाबालिग का शारीरिक शोषण भी किया। इस बीच नाबालिग दो बार प्रेग्नेंट भी हुई। मनोज अग्रवाल ने दोनों बार नाबालिग का गर्भपात करा दिया। इसके बाद कारोबारी मनोज अग्रवाल ने 9 फरवरी 2019 को दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसका विरोध करने पर कारोबारी ने नाबालिग को यह कहकर झांसे में लिया कि वह उसकी पत्नी को तलाक दे देगा। इसके बाद उसने एक मंदिर में नाबालिग की फिल्मी स्टाइल में मांग भर दी। नाबालिग तीसरी बार प्रेग्नेंट हुई तो इस बार भी उसने उसका अबॉर्शन करा दिया।

अब जब नाबालिग ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो कारोबारी दूरी बनाने लगा। यही नहीं उसने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी। प्रेमी की बेवफाई से तंग नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने घरवालों को दी। इसके बाद नाबालिक अपनी बड़ी बहन के साथ पुसौर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया। एफआईआर के बाद आरोपी फरार हो गया है फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

गोधन न्याय योजना के तहत बनाए गए गोठान बनेंगे आजीविका का केंद्र : अरुण वोरा
छुट्टी पर घर पहुंचे डीआरजी जवान पर नक्सलियों ने किया जानलेवा हमला, मरा समझकर छोड़कर भागे… इलाज जारी
जेईई-नीट एग्जाम को लेकर भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा….. छात्रों के हित में परीक्षा स्थगित करे केन्द्र सरकार
अनूठा विवाह, एक प्रेमी-दो प्रेमिका, दोनों से एक मंडप में की शादी, एक-एक बेटी पहले से
Big news : रेलवे ने फिर रद्द कर दी दर्जनों ट्रेनें, साउथ बिहार एक्सप्रेस सहित यह ट्रेनें हैं लिस्ट में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 38 # 20 november 2022 श्रीकंचनपथ 34 # 17 november 2022
Next Article आधी रात जिला अस्पताल पहुंच गए कलेक्टर, मरीजों से पूछा डॉक्टर समय पर आते हैं या नहीं, इधर गंदगी देख फूट पड़ा गुस्सा आधी रात जिला अस्पताल पहुंच गए कलेक्टर, मरीजों से पूछा डॉक्टर समय पर आते हैं या नहीं, इधर गंदगी देख फूट पड़ा गुस्सा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?