ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहाड़ से धक्का देकर पत्नी को दी मौत… ससुराल में बताया सेल्फी लेते गिरी पत्नी… ऐसे पकड़ाया हत्यारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

पहाड़ से धक्का देकर पत्नी को दी मौत… ससुराल में बताया सेल्फी लेते गिरी पत्नी… ऐसे पकड़ाया हत्यारा

By Mohan Rao
Published: November 12, 2022
Share
पुलिस की गिरफ्त मेंं हत्या का आरोपी
SHARE

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पत्नी को पहाड़ से धक्का देकर हत्या करने का मामला सामने आया। खल्लारी माता के मंदिर दर्शन के लिए पत्नी को लेकर जाने वाले शख्स से पहाड़ी से अपनी पत्नी को धक्का दे दिया। इसके बाद अपने ससुराल यानी पत्नी के मायके वालों को फोन कर सेल्फी लेने के दौरान पत्नी का पैर फिसलने की कहानी बता दी। लेकिन उन्हें यह बात कुछ हजम नहीं हुई और थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। अब इस मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह पूरा घटनाक्रम पांच पहले का है। 7 नवंबर को कुम्हार पारा महासमुंद का रहने वाला वीरेन्द्र चक्रधारी खल्लारी थाने पहुंचा और अपनी बहन चित्ररेखा की संदिग्ध मौत की जानकारी दी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसके दामाद सोनूराम चक्रधारी ने फोन कर बताया कि उसकी बहन सेल्फी लेने के चक्कर में पहाड़ी से गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। वीरेन्द्र चक्रधारी ने पुलिस के समक्ष इस हादसे पर शंका जताई।

जांच के दौरान पुलिस ने सोनूराम चक्रधारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपनी पत्नी व भांजी के साथ खल्लारी माता के मंदिर गया था। पहाड़ी से सेल्फी लेने के दौरान वह गिर गई। इसके बाद पुलिस ने उसकी भांजी से पूछताछ की तो उसने बताया कि दर्शन के बाद नीचे उतर गए थे उसके बाद मामा फिर मामी को लेकर ऊपर गया था। अब पुलिस ने सोनूराम से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। दरअसल सोनूराम को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी शक के कारण उसने उसकी हत्या का प्लान बनाया और खल्लारी के पहाड़ी से उसे धकेल कर मौत के घाट उतार दिया। खल्लारी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छात्र संघ चुनाव की मांग, ABVP ने किया प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई छात्रों की झूमा झटकी
भिलाई निगम में अब मोहल्ले में ही 12 योजनाओं की प्रक्रिया होगी ऑन द स्पॉट… CM के जन्मदिन पर मेयर की पहल, हुई इस योजना की शुरुआत
मासूम बनी हवस का शिकार, परिजनों को धमकाया फिर चार दिन बाद हुई एफआईआर, आरोपी कोटवार गिरफ्तार
महिलाओं ने सीखी बांस की कारीगरी, टेबल लैंप से लेकर बैम्बू चारकोल बनाने की ली ट्रेनिंग
कोंडागांव के एरोमा मिशन की महक यूरोप और ईस्ट एशिया तक… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नवाचार अपनाने के सुझावों को अपना रहे कोंडागांव के किसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने किसानों से की मार्मिक अपील, बोले आपके इस योगदान से गौमाता का भरेगा पेट, इसलिए दान जरूर करें मुख्यमंत्री ने किसानों से की मार्मिक अपील, बोले आपके इस योगदान से गौमाता का भरेगा पेट, इसलिए दान जरूर करें
Next Article हद है, स्कूली बच्चों के मध्यान्ह भोजन का चावल बेचकर पैसा खा गए प्रधान पाठक और कोचिया, अब दोनों पहुंचे जेल हद है, स्कूली बच्चों के मध्यान्ह भोजन का चावल बेचकर पैसा खा गए प्रधान पाठक और कोचिया, अब दोनों पहुंचे जेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?