ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : बारात में साथ बज रहा था डीजे, बीच सड़क पर लगा जुर्माना… विधायक रिकेश के निर्देश पर निगम का एक्शन
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : बारात में साथ बज रहा था डीजे, बीच सड़क पर लगा जुर्माना… विधायक रिकेश के निर्देश पर निगम का एक्शन

By Mohan Rao Published December 15, 2023
Share
होटल में दस्तावेज जांच करती निगम की टीम
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में नव निर्वाचित विधायक रिकेश सेन का ऑन रोड़ एक्शन जारी है। विधाक रिकेश के निर्देश पर निगम का अमला भी मुस्तैद है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बारात के साथ बज रहे गुरूकृपा डीजे की साउंड मात्रा जांची गई। तय मानक से अधिक पाए जाने पर डीजे संचालक पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया। बारात का मजा फीका न हो इसके लिए डीजे को जब्त किए बिना तय मानक पर ही चलाने की हिदायत देकर छोड़ा गया। इसके अलावा क्षेत्र में संचालित दो होटलों पर भी कार्रवाई की गई।

वैशाली नगर विधानसभा विधायक रिकेश सेन के निर्देश पर मानक क्षमता से अधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों सहित खुले में मांस विक्रय और नियम विरुद्ध ओयो होटल संचालकों पर शुक्रवार को भी भिलाई निगम टीम ने कार्रवाई की है। निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने शुक्रवार सुबह राधिका नगर सड़क के किनारे विश्वकर्मा मार्केट में दो स्थानो पर अवैध रूप से टीन शेड लगा कर किये गये कब्जे को बुलडोज़र से ध्वस्त किया।

ओयो रजिस्टर्ड दो होटल सील
निगम की टीम फरीद नगर के पार्क साईट नामक ओयो पंजीकृत होटल पहुंची और निगम के अधिकारियों ने होटल संचालन से आवश्यक दस्तावेज की जांच की, पूरी कार्रवाई के दौरान भवन स्वामी उपस्थित नहीं हुए, जांच में भवन अनुज्ञा, भवन पूर्णताः मौके पर नहीं पाया गया तो निगम के भवन अनुज्ञा विभाग द्वारा नोटिस जारी कर होटल का संचालन बंद करवाया गया। इसके बाद सिरसा रोड कोहका मे होटल फ्रेंड्स पार्क पर कार्रवाई की गई। इस होटल के पास भवन पूर्णता सर्टिफिकेट नहीं था। भवन पूर्णता सर्टिफिकेट मिलने तक बंद रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही इस होटल से ओयो का बोर्ड भी हटवाया गया।

अटल जयंती पर तुलसी चौरा सजाने की अपील
विधायक रिकेश सेन ने आज एक और पहल की है, उन्होंने सभी घरों के आंगन में तुलसी चौरे को सजाने संवारने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है इसलिए स्कूलों में भी फैंसी ट्री की बजाय सभी बच्चे तुलसी के पौधे का रोपण कर उसे सजाएंगे। इसके लिए विधायक रिकेश ने डीईओ दुर्ग से फोन पर चर्चा कर इस संबंध में निर्देशित किया है। बीती रात को सूर्या मॉल जुनवानी में लगे फैंसी ट्री को उन्होंने हटवाया और फैंसी ट्री की जगह तुलसी के पौधे लगाकर उसे संवारने कहा है।

भावी और मौजूदा पीढ़ी को धर्म-संस्कृति का ज्ञान हो
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि हमारी भावी और मौजूदा पीढ़ी को धर्म-संस्कृति, परंपरा के बारे में पता होना चाहिए। सनातन के बारे में अधिकांश बच्चों को नहीं पता है। इसकी शुरुआत हमें अटल जयंती से पूर्व तुलसी पूजा और आंगन में तुलसी चौरे को संवारकर करनी होगी। इसलिए 25 दिसंबर को अटलजी की जयंती पर शहर के मुख्य स्थलों पर, स्कूलों आदि में फैंसी ट्री की बजाय तुलसी पौधा लगाकर उसे संवारने की अपील वो लोगों और शैक्षणिक संस्थाओं से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तुलसी का पौधा स्वास्थ्यवर्धक होता है और हमारी सनातन संस्कार में तुलसी पूजन का बड़ा महत्व भी है। इसलिए हर घर तुलसी और शहर के उद्यान, शैक्षणिक संस्थानों‌ में तुलसी को सजाने सहेजने और संवारने की पहल उनके द्वारा की जा रही है।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao December 15, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विकसित भारत संकल्प यात्रा : 16 दिसम्बर को पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, देश भर के हितग्राहियों से करेंगे चर्चा
Next Article Breaking News : रामविचार नेताम होंगे प्रोटेम स्पीकर, विधानसभा अध्यक्ष सहित विधायकों दिलाएंगे शपथ

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?