ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिजली गुल से नाराज चौकी प्रभारी की गुंडागर्दी, बिजली ऑफिस में घुसकर JE को मारा थप्पड़, दी गंदी-गंदी गालियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsCrime

बिजली गुल से नाराज चौकी प्रभारी की गुंडागर्दी, बिजली ऑफिस में घुसकर JE को मारा थप्पड़, दी गंदी-गंदी गालियां

By @dmin
Published: October 10, 2022
Share
बिजली गुल से नाराज चौकी प्रभारी की गुंडागर्दी, बिजली ऑफिस में घुसकर JE को मारा थप्पड़, दी गंदी-गंदी गालियां
बिजली गुल से नाराज चौकी प्रभारी की गुंडागर्दी, बिजली ऑफिस में घुसकर JE को मारा थप्पड़, दी गंदी-गंदी गालियां
SHARE

बालोद. बिजली गुल होने से नाराज एक चौकी प्रभारी ने बिजली दफ्तर में घुसकर दमकर दबंगई दिखाते हुए गुंदागर्दी की। गुस्से में लाल होकर पहुंचे चौकी प्रभारी ने ऑफिस में मौजूद जूनियर इंजीनियर को न सिर्फ गंदी-गंदी गालियां दी बल्कि उसके गाल पर थप्पड़ भी जड़ दिया। चौकी प्रभारी यही नहीं रूका उसने अधिकारी से कहा कि पूछना चाहिए था न मैं कौन हूं। इस घटना से आहत होकर जूनियर इंजीनियर ने पूरे मामले की शिकायत बालोद पुलिस में की। जिसके बाद बालोद एसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। चौकी प्रभारी की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बिजली ऑफिस में घुसे
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बालोद जिला के लोहारा थाना क्षेत्र के मंगचुवा चौकी क्षेत्र का है। शनिवार शाम को 6 बजे से भंवरमरा से जुन्नापानी के बीच 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन था। इसके कारण मंगचुवा और कुछ क्षेत्रों में बिजली बंद थी। इस बीच रात को करीब 9 बजे मंगचुवा बिजली ऑफिस में मंगचुवा चौकी प्रभारी एएसआई दुलारू राम भांडेकर दूसरे पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच गए। यहां उसने दबंगई दिखाते हुए कर्मचारियों को गालियां देते हुए जेई नुपेंद्र कुमार को थप्पड़ जड़ दिया।

लोहारा थाने में जेई ने की शिकायत

रविवार को इस मामले में जेई नुपेंद्र कुमार ने लोहारा थाने में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वहां सुधार का काम किया जा रहा था। 2 बस्ती में बिजली आ भी गई थी। केवल मंगचुवा बस्ती ही बचा हुआ था। मैं अपने ऑपरेटर के साथ कंट्रोल रूम में था। इसी दौरान यह घटना घटी है। जेई ने पुलिसवाले के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। एसपी जितेंद्र सिंह यादव ने एएसआई भांडेकर को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा विभागीय कार्रवाई अलग से होगी।

मदिरा दुकानों में काम करने वाले कर्मियों का नए सिरे से होगा सत्यापन, अपराधिक रिकार्ड वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Big News:_इस साल नहीं होगी पानी की किल्लत, छत्तीसगढ़ के सभी जलाशय लबालब
चिकित्सकों की अटूट सेवा भावना का स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में है अटूट योगदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बीजापुर में फिर एक मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया, हथियार भी बरामद
दुर्ग कोर्ट में जमानत लेने फर्जी ऋण पुस्तिका प्रस्तुत, शिकायत पर कोतवाली थाने में एफआईआर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG में दरोगा का दबंगई : बिजली गुल हुई तो बनियान-बरमुड़ा से पहुंच गए बिजली ऑफिस, जेई को जड़ दिया थप्पड़.. देखें वीडियो
Next Article UP के पूर्व CM व सांसद मुलायम सिंह यादव का निधन, बेटे अखिलेश ने ट्वीट कर दी जानकारी, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर Big Breaking: UP के पूर्व CM व सांसद मुलायम सिंह यादव का निधन, बेटे अखिलेश ने ट्वीट कर दी जानकारी, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?