ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : भिलाई तीन-चरोदा में युवक की हत्या, सेफ्टी टैंक के गटर में मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : भिलाई तीन-चरोदा में युवक की हत्या, सेफ्टी टैंक के गटर में मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: January 7, 2024
Share
युवक की हत्या
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई तीन-चरोदा में युवक की हत्या कर शव को सेप्टिंग टैंक के गटर में फेंकने का मामला सामने आया है। जीआरपी थाना भिलाई के सीमा क्षेत्र में पीपी यार्ड के पास नर्सरी में युवक की बॉडी सबसे पहले बच्चों ने देखी और इसके बाद इसकी खबर पुलिस को लगी। मौके पर पहुंची शासकीय रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई तीन चरोदा क्षेत्र में पीपी यार्ड रेलवे कॉलोनी से लगे नर्सरी में एक पुराने सेफ्टी टैंक के गटर में युवक की लाश देखी गई है। यहां खेल रहे बच्चों ने शव को देखा और इसके बाद बात फैली। जीआरपी भिलाई को इसकी सूचना मिली तो मौके पर प्रभारी राजकुमार बोर्झा दल बल के साथ पहुंचे। शव को बाहर निकलवाया गया। मृतक के गले में धारदार हथियार से वार का निशान है जिससे प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हुआ। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हुई है। जीआरपी ने शव को पीएम के लिए सुपेला शास्त्री अस्पताल भिजवा दिया है।

हाथ में मनीष नाम का गोधना
गटर से शव निकालने के बाद शुरुआती जांच में युवक के हाथ पर मनीष नाम का गोधना लिखा मिला। साथ मृतक के कान में इयरफोन लगा हुआ था। जिस जगह शव मिला है वहां काफी सुनसान रहता है और रात के समय असामाजिक तत्वों का ढेरा रहता है। जीआरपी थाना भिलाई के प्रभारी राजकुमार बोर्झा ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 10 बजे यहां शव होने की सूचना मिली थी। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष तक हो सकती है। आसपास के गांव में मृतक के संबंध में पूछताछ की गई है लेकिन कुछ पता नहीं चला है। संभवना है कि युवक की हत्या एक से अधिक लोगों ने मिलकर की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

तेन्दूपत्ता संग्रहण में वृद्धि वनवासियों में लेकर आयी समृद्धि, छत्तीसगढ़ में 12 लाख संग्राहकों द्वारा 630 करोड़ रूपए का तेन्दूपत्ता संग्रहित
सीमा पर फाइटर जेट तैनात कर उलटे भारत को सीख दे रहा चीन, अब कहा- लड़ो मत, एक-दूसरे का सहयोग करो
पूरी दुनिया में Gmail पड़ा ठप, यूजर नहीं भेज पा रहे ईमेल, Youtube में भी आई दिक्कत
गिरफ्तार आतंकवादी ने खोल दी पाकिस्तान की पोल, कहा- 2009 के जम्मू ब्लास्ट में था आईएसआई का हाथ
अखिल भारतीय शिक्षा समागम में शामिल हुए छत्तीसगढ के प्रतिनिधि, एनआईटी रायपुर बना था नोडल संस्थान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भगवान राम के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से पैदल निकले रामभक्त, 800 किमी की यात्रा में 600 किमी की यात्रा हुई पूरी भगवान राम के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से पैदल निकले रामभक्त, 800 किमी की यात्रा में 600 किमी की यात्रा हुई पूरी
Next Article Big news : सनकी युवक ने मां व दो माह के बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, पत्नी पर भी जानलेवा हमला… आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?