ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे कर्मचारी को ऐसे बनाया शिकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsNews

ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे कर्मचारी को ऐसे बनाया शिकार

By @dmin
Published: September 30, 2022
Share
ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे कर्मचारी को ऐसे बनाया शिकार
ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे कर्मचारी को ऐसे बनाया शिकार
SHARE

बिलासपुर. ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी लोन दिलाने के नाम लोगों से अब तक करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं। ठगी गिरोह के 3 सदस्यों को तोरवा पुलिस ने कटनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी लोन दिलाने के नाम पर लोगों को फांसते और फिर उससे प्रोसेस के नाम पर लाखों की ठगी करते थे।

रेलवे कर्मचारी को बनाया शिकार
मामले का खुलासा करते हुए डीआईजी पारुल माथुर ने बताया कि रेलवे कॉलोनी तारबाहर निवासी जसविंदर पिता विनय कुमार(35) रेलवे विभाग में पदस्थ कर्मचारी हैं। जसविंदर को साइबर ठगों ने मुद्रा लोन व बजाज फाइनेंस के माध्यम से लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी को अंजाम दिया। प्रोसेस के नाम पर जसविंदर से आरोपियों ने अलग-अलग खाते में रुपए डलवाए। तोरवा थाने में शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए तोरवा थाना प्रभारी फैजुल शाह होदा के साथ 8 सदस्यी टीम का गठन किया गया।

टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार अलग-अलग राज्यों में दबिश दी। इस दौरान टीम को पता चला कि आरोपी मध्यप्रदेश के कटनी में छिपे हुए हैं। टीम ने कटनी में दबिश देकर रविंद्र कुमार पिता नंदलाल (26) निवासी पिंडरा थाना फूलपुर जिला वाराणसी उत्तरप्रदेश, विकाश पिता प्रमोद कुशवाहा (24) निवासी माडर, थाना विजयपुर जिला गोपालगंज बिहार व सुजित कुमार पिता उमेश मुखिया (26) निवासी ग्राम बेहारी थाना बेहारी जिला दरभंगा बिहार को गिरफ्तार कर नगद रकम 2 लाख 55 हजार, इलेक्ट्रिक सामान व अन्य दस्तावेज जब्त कर न्यायालय में पेश किया। तोरवा पुलिस जब्त दस्तावेज की जांच कर रही है।

झांसे में आकर गंवाए 4 लाख 32 हजार
सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जसविंदर कुमार का मुजफ्फर नगर उत्तप्रदेश चरभावल में पैतृक मकान है। मकान बनवाने के लिए जसविंदर लोन की योजना बना रहे थे। इस दौरान मुद्रा फाइनेंस से धनंजय कुमार पटेल ने संपर्क किया और कम ब्याज में मुद्रा फाइनेंस व बजाज फाइनेंस के नाम पर लोन दिलाने का झांसा दिया। धनंजय कुमार के साथ श्रीधर पल्हार व रविंदर कुमार ने प्रोसेस का झांसा देकर 4 लाख 32 हजार 525 रुपए की आन लाइन ठगी कर ली।

आरोपियों के कब्जे से कई बैंक के एटीएम कार्ड जब्त

पुलिस ने आरोपियों से पास से मोबाइल विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, लेपटॉप, टेबलेट, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, बैंक पास बुक, चेक बुक व 2 लाख 55 हजार बरामद किया है। दूसरी ओर जब्त रकम को बैंक में होल्ड भी कराया है।

निगम की सख्ती : टैक्स जमा नहीं करने वाले 8 बकायादारों को अंतिम नोटिस, 41 लाख वसूल करने होगी कुर्की
टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: रेत के अवैध खनन व परिवहन के मामले में 6 चैन माउंटेड मशीन सहित 57 वाहन जब्त
फर्जी पतों पर फ्लिपकार्ट के जरिए मंगाए ढेरों सामान, धमधा में बना रखा था हब… पांच जालसाज गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में ज्ञानेश्वरी यादव को गोल्ड मेडल
Breaking News : छत्तीसगढ़ में PM मोदी ने रायपुर-विशाखापट्नम एक्सप्रेस वे की रखी आधारशिला, 7600 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय ! शशि थरुर के बाद खड़गे ने भी दाखिल किया नामांकन… 30 नेताओं ने रखा प्रस्ताव
Next Article Video: ट्रैफिक व्यवस्था देखने सड़क पर उतरे SP का नाबालिगों पर फूटा गुस्सा, पूछा बिना लाइसेंस और हेलमेट के कैसे चला रहे गाड़ी… Video: ट्रैफिक व्यवस्था देखने सड़क पर उतरे SP का नाबालिगों पर फूटा गुस्सा, पूछा बिना लाइसेंस और हेलमेट के कैसे चला रहे गाड़ी…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?