ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मिली 3.97 करोड़ की स्वीकृति, जल्द शुरू होंगे कार्य
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

वैशाली नगर क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मिली 3.97 करोड़ की स्वीकृति, जल्द शुरू होंगे कार्य

By Mohan Rao Published September 16, 2024
Share
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन
SHARE

विधायक रिकेश सेन के प्रयास से हाउसिंग बोर्ड, 32 एकड़ सहित अन्य जगह होंगे कार्य

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में अति आवश्यक पांच कार्यों के लिए विधायक रिकेश सेन की पहल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने 3 करोड़ 97 लाख 41 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। सेन ने जुलाई महीने में वैशाली नगर विधानसभा में आवश्यक विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था जिस पर फिलहाल अत्यावश्यक लगभग 4 करोड़ के कार्यों को स्वीकृति मिली है।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि वार्ड-1 आनंद पुरम, वार्ड-2 दीनदयाल कॉलोनी में सीवर लाईन नवीनीकरण कार्य के लिए 24 लाख 98 हजार रूपये, जोन-1 क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी चौक से नेहरू नगर आक्सीडेशन पांड तक मेन सीवर लाईन बदलने तथा नेहरू नगर पूर्व में सिवरेज लाईन का नवीनीकरण कार्य के लिए 49 लाख 96 हजार रूपये, निगम के जोन-1 नेहरू नगर अनुविभाग अंतर्गत मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निगम मुख्यालय से चंद्रा मौर्या चौक, छोकरा जींस तक तथा निगम मुख्यालय इंडियन बैंक के सामने सर्विस रोड के सीमेंटीकरण एवं नवीनीकरण कार्य के लिए 24 लाख 63 हजार रूपये, जोन-1 नेहरू नगर क्षेत्र अंतर्गत मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कर्मा चौक से सुपेला चौक होते हुए लोहिया पेट्रोल पंप तक क्षतिग्रस्त निकायी नाला के पुनः निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 97 लाख 84 हजार रूपये और निगम के जोन-2 अंतर्गत वार्ड 24 एवं 25, 32 एकड़ क्षेत्र अंतर्गत सीवरेज लाइन नवीनीकरण कार्य के लिए 1 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली है।

आपको बता दें कि निगम के जोन-1 क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल कालोनी, आनंद पुरम, नेहरू नगर की सीवर लाईन अत्यंत जर्जर व पुरानी होने के कारण इस क्षेत्र के लोगों व निगम अधिकारियों ने विधायक रिकेश सेन से इस कार्य की महति आवश्यकता बताई थी नतीजतन उन्होंने तत्काल इसके लिए प्रस्ताव बनवा कर नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय को पत्र लिखा था। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगम मुख्यालय से मौर्या चंद्रा चौक तक सर्विस रोड भी लंबे समय से अव्यवस्थित थी। कर्मा चौक से लोहिया पेट्रोल पंप तक क्षतिग्रस्त नाला भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया था।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि इस नाले की अव्यवस्था से समीपस्थ क्षेत्र के लोग लंबे समय से परेशान थे। बरसात में इसका गंदा पानी लोगों के घरों में घुसता रहा तथा अनेक दुर्घटनाएं भी हुईं हैं। इस नाले को व्यवस्थित रूप से अंडर ग्राउंड किया जाएगा ताकि लोगों को नाले की बदबू और बरसात के दिनों अत्यधिक भराव से होने वाली दिक्कत से निजात मिल सके। इसी तरह हाऊसिंग बोर्ड कालोनी और 32 एकड़ क्षेत्र के रहवासियों को जर्जर हो चुकी सिवरेज लाईन से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, उनकी मांग अनुरूप तत्काल पहल कर पूरी सिवरेज लाईन का नये तरीके से निर्माण करवाने के लिए एक करोड़ रूपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। बहुत जल्द ये सभी कार्य प्रारंभ होंगे तथा लंबे समय से इस क्षेत्र की सीवरेज समस्या से लोगों की परेशानियां दूर होंगी।

You Might Also Like

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

Mohan Rao September 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : मोबाइल दिलाने के नाम पर युवक को ले गए और पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
Next Article shreekanchanpath 358 # 11 Oct 2024 shreekanchanpath 333 # 16 Sep 2024

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?