ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking: सगाई टूटने से दु:खी युवक ने शिवनाथ में लगाई छलांग, 36 घंटे बाद गोताखोरों को मिली लाश, परिजनों का शक हुआ सही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiNews

Big Breaking: सगाई टूटने से दु:खी युवक ने शिवनाथ में लगाई छलांग, 36 घंटे बाद गोताखोरों को मिली लाश, परिजनों का शक हुआ सही

By @dmin
Published: September 30, 2022
Share
Big Breaking: सगाई टूटने से दु:खी युवक ने शिवनाथ में लगाई छलांग, 36 घंटे बाद गोताखोरों को मिली लाश, परिजनों का शक हुआ सही
Big Breaking: सगाई टूटने से दु:खी युवक ने शिवनाथ में लगाई छलांग, 36 घंटे बाद गोताखोरों को मिली लाश, परिजनों का शक हुआ सही
SHARE

भिलाई. दुर्ग के शिवनाथ नदी के पुराने पुल में बुधवार रात कार छोड़कर लापता हुए युवक का आखिरकार शुक्रवार सुबह शव मिल गया। युवक ने शिवनाथ में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार सुबह 5 बजे एसडीआरएफ ने गोताखोरों को नदी में उतारा। बोट में सर्चिंग करते हुए युवक के शव पानी से बाहर निकाला। राजनांदगांव निवासी मृतक पलाश अग्रवाल, उम्र 28 साल के परिजनों ने बेटे की कार को लावारिस हालत में देखकर पहले की अनहोनी की आशंका जता दी थी। जिसके बाद पुलगांव पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शिवनाथ नदी में युवक की तलाश शुरू की।

बेटे को ढूंढते हुए पहुंचे थे माता-पिता
गुरुवार सुबह अज्ञात कार की सूचना पर मृतक युवक के माता-पिता उसे ढूंढते हुए शिवनाथ नदी के पुल पर पहुंचे। बेटे की कार को देखते ही दोनों फूट-फूटकर रोने लगे। माता-पिता ने बताया कि बेटे की बुधवार को ही रिश्ता टूटा है। जिसके चलते वह डिप्रेशन में चला गया। बुधवार देर रात तक फोन पर उसने हमसे बात की। हम दोनों ने उसे बहुत समझाया लेकिन रात लगभग 1 बजे के बाद से उसका फोन लगातार बंद आ रहा था। जिसके बाद हम लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।

बैंक में जॉब करता है युवक
बिलखते परिजनों ने बताया कि पलाश रायपुर के निजी बैंक में जॉब करता है। रायपुर की युवती से एक महीने पहले उसका रिश्ता हुआ था। अचानक रिश्ता टूटने से वह सदमे में चला गया था। कार शिवनाथ पुल पर छोड़कर लापता हो गया था। बता दे कि बुधवार रात को पुलिस को स्थानीय गोताखोरों ने सूचना दी कि एक संदिग्ध कार शिवनाथ नदी पर बने पुराने पुल पर ठीक बीचों-बीच खड़ी हुई है। कार के अंदर कोई नहीं है।

कार से मिला था रस्सी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार की जांच की। पुलिस ने कार से दो मोबाइल फोन और एक रस्सी बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस ने पुल के दोनों ओर बेरिकेडिंग कर दिया था। माता-पिता के पहुंचने के बाद पुलगांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच में जुट गई थी।

इन्होंने ढूंढा युवक का शव

शिवनाथ नदी में उतरकर एसडीआरएफ के जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी एसडीआरएफ प्रभारी नागेन्द्र कुमार सिंह, एसडीआरएफ प्रभारी धनी राम यादव, रूपराम टंडन, एसडीआरएफ जवान हबीब ,चंदू ,योगेश्वर ,राजू ,राजकुमार, शारदा ,नरोत्तम चंदेल, रमेश ,महेश, दिनेश ,चंद्र प्रताप ,विनय ,हेमराज ,मोहन ने गहरे पानी में गोता लगाकर युवक के शव को बाहर निकाला।

ग्राम झझपुरी कला और सारधा में आयोजित संकल्प यात्रा शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
Virat Record : विराट ने वनडे में पूरा किया शतकों का शतक, सचिन के होमग्राउंड में तोड़ा सचिन का रिकार्ड
राहुल की न्याय यात्रा में वालंटियर की भूमिका में विधायक देवेन्द्र
गुस्ताखी माफ़: सरगुजा नरेश ने फिर जताया असंतोष
CG Crime : पुलिस की नाक में दम करने वाला चोर पकड़ाया, चोरी के बाद झारखंड भाग जाता था शातिर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Mostbet Az-90 Kazino Azerbaycan Ən Yaxşı Bukmeyker Rəsmi S
Next Article स्कंदमाता को मोक्ष के द्वार खोलने वाली माता के रूप में पूजा जाता है। कहा जाता है कि स्कंदमाता भक्तों की समस्त कामनाओं की पूर्ति करती हैं। नवरात्रि स्पेशल: मां स्कंदमाता पूजी जाती है पंचमी को, संतान प्राप्ति के लिए की जाती है मां की आराधना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?