ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 11 वीं के छात्र को प्रिंसिपल ने बैट से तब तक पीटा जब तक उसका मन नहीं भरा, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurCrimeNews

11 वीं के छात्र को प्रिंसिपल ने बैट से तब तक पीटा जब तक उसका मन नहीं भरा, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती

By @dmin
Published: September 26, 2022
Share
11 वीं के छात्र को प्रिंसिपल ने बैट से तब तक पीटा जब तक उसका मन नहीं भरा, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती
11 वीं के छात्र को प्रिंसिपल ने बैट से तब तक पीटा जब तक उसका मन नहीं भरा, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती
SHARE

बिलासपुर. जिले में 11 वीं कक्षा के एक छात्र को प्रिंसिपल के द्वारा बुरी तरह से बैट से पीटने का मामला सामने आया है। प्राचार्य की पिटाई से घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सरकंडा क्षेत्र में संचालित प्रयास एकेडमी की है। जहां प्राचार्य ने कक्षा 11वीं के छात्र को पीट-पीटकर अस्पताल पहुंचा दिया। घटना एकेडमी के हॉस्टल की है। रात में किसी ने प्रिंसिपल के दरवाजे को खटखटा दिया था, इस पर वह आग बबूला हो गया। एक छात्र को बैट से तब तक पीटा, जब तक वह गंभीर रूप से घायल नहीं हो गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।

रात में किसी ने खटखटाया दरवाजा
सरकंडा टीआई उत्तम साहू ने बताया कि, राजकिशोर नगर में प्रयास एकेडमी है। जहां स्कूल के साथ ही हॉस्टल भी संचालित होता है। यहां पंडरिया का रहने वाला भोयांस जायसवाल 11 वीं कक्षा में पढ़ता है और हॉस्टल में रहता है। हॉस्टल में रहने वाले किसी छात्र का जन्मदिन था। छात्र जन्मदिन मना रहे थे, जबकि भोयांश अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। रात करीब 12 बजे किसी स्टूडेंट ने प्रिंसिपल राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय के कमरे का दरवाजा खटखटाया, जिससे नाराज प्रिंसिपल बाहर निकले।

कमरे में पढ़ाई कर रहा था छात्र
आसपास जब कोई वहां दिखाई नहीं दिया। इसके बाद वे भोयांश के कमरे में पहुंचे, जहां वह पढ़ाई कर रहा था। दरवाजा खटखटाने के नाम पर प्रिंसिपल ने उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी, जिससे उसके हाथ और पैर में चोट लगी है। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र के बड़े भाई डॉ. नीतेश जायसवाल ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने प्राचार्य पर धारा 294, 323, 506 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

एक सप्ताह पहले लिया था एडमिशन

छात्र ने 7 दिन पहले ही एकेडमी में एडमिशन लिया था। प्राचार्य के द्वारा बेरहमी से पिटाई के बाद छात्र गुमसुम हो गया है। उसने अपने परिजनों से भी ठीक से बातचीत नहीं किया। इधर इस घटना के बाद बाकी बच्चों के पालक भी गुस्से में हैं।

राजधानी में दिल दहला देने वाली घटना…. चार बेटियों के साथ पिता ने की खुदकुशी… जांच में जुटी पुलिस
Breaking News : बंद बोरे में मिली महिला की लाश, हत्या के बाद ठिकाने लगाया… जांच में जुटी पुलिस
Bhilai Breaking : जुनवानी में हादसा… स्कूटी सवार युवती की मौत, भाई के साथ जा रही थी मॉल
छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर : हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी को तलवार से काटा… सड़क किनारे में मिले शव
बिलासपुर के कुलेंट और मिरर गोदाम में आग से दहशत, जान बचाने लोग छतों पर चढ़े… दमकल की टीम ने रोड ब्लॉक कर बुझाई आग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी रायपुर के इस अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चली गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस स्कूल में गोलीबारी, नौ की मौत, 20 घायल, हमलावर ने खुद को भी गोली मारी
Next Article Big News : अपने ही भाई की सुपारी देकर कराई हत्या, तीन दिन पहले मिली थी लाश… चौंकाने वाली है वजह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?