ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विश्व साक्षरता दिवस से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विशेष अभियान, भाषायी कौशल और गणितीय कौशल पर फोकस
Share
Notification Show More
Latest News
केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय के अधिकारियों ने की संग्रहालय की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति की सराहना, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
October 23, 2025
भिलाई इस्पात संयंत्र में 5जी नेटवर्क का सफल परीक्षण, सार्वजनिक क्षेत्र में तकनीकी प्रगति का नया अध्याय
October 23, 2025
राज्योत्सव के मंच से उभरेगा डिजिटल और विकसित छत्तीसगढ़, संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने लिया तैयारियों का जायजा
October 23, 2025
Bhilai Crime : खुर्सीपार में रंगोली बिगाड़ने पर युवक की हत्या, आरापियों ने चाकू से गोदकर मार डाला
October 23, 2025
छत्तीसगढ़ देखेगा भारतीय वायुसेना की शौर्यगाथा… रजत जयंती महोत्सव के दौरान नवा रायपुर में होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’
October 23, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

विश्व साक्षरता दिवस से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विशेष अभियान, भाषायी कौशल और गणितीय कौशल पर फोकस

By @dmin Published September 8, 2022
Share
SHARE

रायपुर। विश्व साक्षरता दिवस से छत्तीसगढ़ के बच्चों के भविष्य को गढऩे और उन्हें हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए उनमें भाषायी कौशल के साथ-साथ गणितीय कौशल के विकास के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस दिन से राज्य के सभी प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों में गढ़बो नवा भविष्य कार्यक्रम के तहत पठन सामग्री का वाचन, सौ दिन सौ कहानियां, मुस्कान पुस्तकालय का नियमित उपयोग किया जाएगा।

Contents
सौ दिन सौ कहानियांमुस्कान पुस्तकालय का नियमित उपयोगगांव के सभी बच्चों का कौशल विकासअंग्रेजी बोल-चाल पर होगा कार्य

बच्चों में मूलभूत कौशल का विकास के साथ शुरूआती कक्षाओं में अंग्रेजी बोलचाल पर काय किया जाएगा। प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने सभी जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा को अनिवार्यत: इन कार्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए जिला, विकासखण्ड एवं संकुल स्तर पर नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में इन कार्यक्रमों के संचालन का दायित्व दिया गया है।

सभी प्राथमिक शालाओं में कक्षा 3 से 5 तक के बच्चे ‘गढ़बो नवा भविष्य नामक पठन सामग्री का पठन करेंगे। इससे बच्चों को उनके आसपास उपलब्ध विभिन्न व्यवसायों की जानकारी मिल सकेगी। इस पुस्तक के आधार पर प्रत्येक बच्चें को कम से कम 30 विभिन्न रोजगारों की जानकारी समझने एवं प्रत्यक्ष देख सकने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

सौ दिन सौ कहानियां

राज्य के सभी मिडिल स्कूलों में केन्द्रीय भारतीय भाषा संस्थान में से विकसित द्विभाषी कहानी की पुस्तकों का प्रत्येक बच्चों को एक कहानी की पुस्तक एक दिन पढऩे का लक्ष्य दिया जाएगा। बच्चों को पहले अंग्रेजी में कहानी ठीक से समझ नहीं आने पर उसका हिन्दी में अनुवाद पढ़कर पुन: उस कहानी को अंग्रेजी में पढऩे का अवसर दिया जाएगा। बच्चे अंग्रेजी के विभिन्न नए शब्दों को पहले अनुमान लगाकर, फिर हिन्दी अनुवाद देखकर समझने का प्रयास करेंगे। यदि फिर भी सही अनुमान लगाने में दिक्कत होगी तो शब्दकोष देखकर अंग्रेजी के शब्दों का अर्थ देखने की आदत विकसित की जाएगी। समय-समय पर बच्चों के पढऩे की गति एवं समझ का आंकलन भी किया जाएगा।

मुस्कान पुस्तकालय का नियमित उपयोग

प्रदेश के सभी प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों में मुस्कान पुस्तकालय संचालित किए जा रहे हैं। बच्चों को नियमित रूप से इन पुस्तकों के उपयोग कर पठन कौशल विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया जाएगा। इनमें स्कूल के समय-सारिणी में पुस्तकालय का एक कालखंड अनिवार्य रूप से सभी कक्षाओं में उपलब्ध करवाएं जाएंगे। प्रत्येक विद्यार्थियों को मुस्कान पुस्तकालय से अपनी पंसद की पुस्तकें निकालकर पढऩे का अवसर दिया जाएगा। पुस्तकें पढऩे के बाद उसमें दिए गए मुख्य बिन्दुओं को एक-दूसरे को सुनाये जाने का अवसर मिलेगा। मुस्कान पुस्तकालय को आकर्षक रूप से सजाकर उनके नियमित अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित करने वाली शालाओं के मध्य प्रतिस्पर्धा का आयोजन कर उन्हें पुस्तकालय को आकर्षक बनाने प्रेरित किया जाएगा।

गांव के सभी बच्चों का कौशल विकास

सभी शाला प्रबंध समिति अपने-अपने क्षेत्र में सभी बच्चों को मूलभूत भाषायी एवं गणितीय कौशल हासिल करवाए जाने आगामी तीन माह तक मिलकर काम करेंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शाला प्रबंधन समिति अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे बच्चों की पहचान करेगी, जिनमें मूलभूत कौशल का विकास करना आवश्यक हो। ऐसे बच्चे शाला के भीतर या बाहर के भी हो सकते है, उनकी आयु 6-14 आयु वर्ग की होनी चाहिए। समुदाय में से किसी इच्छुक व्यक्ति का चयन कर उन्हें ऐसे बच्चों में अपेक्षित कौशल की जवाबदेही दी जाएगी। बच्चों में आयु अनुरूप वर्ण, शब्द, वाक्य एवं अनुच्छेद अच्छे से पढऩा आना चाहिए। सभी प्रकार के बच्चों को आयु अनुरूप 1 से 99, 999 तक की गिनती, जोड़, घटाना, गुणा एवं भाग के सवाल सिखाये जाएंगे।

अंग्रेजी बोल-चाल पर होगा कार्य

राज्य में हुए भाषायी सर्वें में यह बात प्रमुखता से उभर कर सामने आयी है कि शुरूआती वर्षों में बच्चों द्वारा आसानी से भाषा सीखा जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखकर छोटी कक्षा, विशेषकर बालवाड़ी एवं कक्षा पहली से तीसरी तक के बच्चों को प्रतिदिन अंग्रेजी में आमतौर पर बोल-चाल में इस्तेमाल में आने वाले शब्दों को बोलने का वास्तविक परिस्थितियों में अभ्यास कराया जाएगा। यह निर्देश है कि इसके लिए जिले एवं विकासखंड में अंग्रेजी बोल-चाल में विशेषज्ञ शिक्षकों की पहचान कर उन्हें उसके लिए पीएलसी बनाए। चयनित पीएलसी द्वारा बच्चों को बोलने के अभ्यास के लिए सामग्री विकसित की जाएगी। पीएलसी द्वारा सभी शालाओं के शिक्षकों को ऑनलाईन-ऑफलाईन मोड में प्रशिक्षित किया जाए। बच्चों को छोटे-छोटे वाक्य सही उच्चारण के साथ बोलने का पर्याप्त अभ्यास करवाया जाएगा।

You Might Also Like

केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय के अधिकारियों ने की संग्रहालय की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति की सराहना, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

भिलाई इस्पात संयंत्र में 5जी नेटवर्क का सफल परीक्षण, सार्वजनिक क्षेत्र में तकनीकी प्रगति का नया अध्याय

राज्योत्सव के मंच से उभरेगा डिजिटल और विकसित छत्तीसगढ़, संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने लिया तैयारियों का जायजा

Bhilai Crime : खुर्सीपार में रंगोली बिगाड़ने पर युवक की हत्या, आरापियों ने चाकू से गोदकर मार डाला

छत्तीसगढ़ देखेगा भारतीय वायुसेना की शौर्यगाथा… रजत जयंती महोत्सव के दौरान नवा रायपुर में होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

@dmin September 8, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रोजगार देने में 17 राज्यों को पछाड़ा यह प्रदेश, सरकार की नीतियों पर मुहर, राष्ट्रीय औसत के आधे से भी कम बेरोजगारी रोजगार देने में 17 राज्यों को पछाड़ा यह प्रदेश, सरकार की नीतियों पर मुहर, राष्ट्रीय औसत के आधे से भी कम बेरोजगारी
Next Article दस दिनों तक चलने वाला ओणम पर्व आज से शुरू, जानिए क्यों बनाते हैं फूलों की रंगोली दस दिनों तक चलने वाला ओणम पर्व आज से शुरू, जानिए क्यों बनाते हैं फूलों की रंगोली

Ro.No.-13481/162

× Popup Image
#kpnews #bhilai #mangal
Bhilai के Khursipar में Mangal को Rajesh,Ravindra ने Rangoli के लिए मIरI | Seemant Kashyap | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय के अधिकारियों ने की संग्रहालय की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति की सराहना, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

October 23, 2025

भिलाई इस्पात संयंत्र में 5जी नेटवर्क का सफल परीक्षण, सार्वजनिक क्षेत्र में तकनीकी प्रगति का नया अध्याय

October 23, 2025

राज्योत्सव के मंच से उभरेगा डिजिटल और विकसित छत्तीसगढ़, संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने लिया तैयारियों का जायजा

October 23, 2025

Bhilai Crime : खुर्सीपार में रंगोली बिगाड़ने पर युवक की हत्या, आरापियों ने चाकू से गोदकर मार डाला

October 23, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?