ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फटकार: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिल्ली की जनता परिपक्व लेकिन दोनों सरकारें अपरिपक्व
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

फटकार: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिल्ली की जनता परिपक्व लेकिन दोनों सरकारें अपरिपक्व

By @dmin
Published: July 9, 2021
Share
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक इंडिया के प्रमुख अजीत मोहन मामले में दिए अपने फैसले में पिछले कुछ वर्षों से केंद्र और राज्य स्तर पर दो अलग-अलग राजनीतिक दलों को सत्ता में लाने के लिए दिल्ली के मतदाताओं की प्रशंसा की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार का कब्जा है लेकिन विधानसभा चुनावों में बहुत ही अलग परिणाम आया। ऐसा दो बार हो चुका है। यह मतदाताओं की परिपक्वता को दर्शाता है। केंद्र में किसी अन्य दल की सरकार सत्ता में है जबकि राज्य में दूसरे को चुना गया क्योंकि भूमिकाएं भिन्न हैं। हालांकि दो चुनी हुई सरकारों के संबंध में वही परिपक्वता गायब है। 

कोर्ट ने कहा है कि दोनों पक्षों से परिपक्वता की दरकार है। परिपक्वता की अनुपस्थिति के कारण दोनों सरकारों के बीच टकराव सी स्थिति बनी रहती है। कोर्ट ने कहा है कि कोई भी शासन मॉडल काम नहीं कर सकता है यदि दोनों पक्षों में से कोई एक का हठी रवैया हो। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में राज्य और केंद्र सरकारों के बीच लंबी और बार-बार की लड़ाई ने दिल्ली दंगों(वर्ष2020) के परीक्षण के लिए दिल्ली विधानसभा द्वारा गठित शांति और सद्भाव समिति के अच्छे इरादे पर भी छाया डाली है। 

शीर्ष अदालत ने कहा है कि दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच शासकीय मसलों को लेकर अक्सर होने वाले टकराव मुकदमेबाजी के लिए जिम्मेदार रहा है। मिलकर काम करने की बार-बार न्यायिक सलाह  के बावजूद इस मुद्दे पर सफलता नहीं मिल सकी है। 

सुप्रीम कोर्ट ने अपने 188 पन्नों के आदेश में कहा है, ‘हम यह रिकॉर्ड कर सकते हैं कि केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार शासन के मुद्दों पर एक-दूसरे से नजरें मिलाने में असमर्थ रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में हर पहलू पर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच एक दुर्भाग्यपूर्ण संघर्ष देखा गया है। दिल्ली सरकार जहां अन्य विधानसभा की तरह शक्तियों का प्रयोग करने की मांग कर रही है वहीं केंद्र सरकार उन्हें ऐसा करने देने के लिए तैयार नहीं है।Ó सुप्रीम कोर्ट ने दोनों ही सरकारों के ‘दोषीÓ मानते हुए कहा है कि यह रोजाना का शासन संघर्ष है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि  दिल्ली में शक्तियों के विभाजन की संवैधानिक योजना को मान्यता देनी होगी। उसे अपनी शक्तियों के भीतर काम करने की क्षमता को सीमित करना होगा। जब सरकार चुनी गई तो उसे पता  था कि वे किस लिए चुने जा रहे हैं। न कि वे यह सोचे कि शक्तियों का विभाजन होना चाहिए। दूसरी ओर केंद्र सरकार को एक अलग राजनीतिक व्यवस्था के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

सनद रहे कि इस मामले में भी केंद्र सरकार ने अजीत मोहन की याचिका का समर्थन करते हुए दावा किया है कि दिल्ली विधानसभा को दिल्ली दंगों से संबंधित पहलुओं की जांच करने की कोई शक्ति नहीं है क्योंकि यह कानून और व्यवस्था का मुद्दा है। हालांकि दिल्ली सरकार ने दावा किया था कि दिल्ली विधानसभा ऐसा कर सकती है  क्योंकि यह एक सामाजिक सरोकार का मसला है।

टॉप नक्सली लीडर हिडमा एनकाउंटर में ढेर, आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में हुई मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी
मितान योजना को 1 वर्ष पूरे, शहर के 8242 हितग्राहियों को मिला घर पहुंच प्रमाण पत्र
सुकमा के पंचायत प्रतिनिधियों से मिले सीएम साय, बोले- बस्तर अंचल का विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ओलंपिक पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने की सौजन्य मुलाकात
CG Elections 2023 : दूरदर्शन और आकाशवाणी में प्रसार के लिए राजनीतिक दलों को मिला 629 मिनट का समय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The gateway of the city became the center of public attraction… the dilapidated garden शहर का प्रवेशद्वार बना जनाकर्षण का केंद्र… 18 लाख से जगमगाई जेल तिराहा स्थित जर्जर वाटिका…. विधायक वोरा किया लोकार्पण
Next Article हर्षवर्धन बने बलि का बकरा, मोदी सरकार के कैबिनेट फेरबदल पर सर्वे में बोले 54 फीसदी लोग हर्षवर्धन बने बलि का बकरा, मोदी सरकार के कैबिनेट फेरबदल पर सर्वे में बोले 54 फीसदी लोग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?